आईआरसीटीसी ने हैंकिंग के दावों को किया खारिज, डेटा चोरी की जांच के लिए कमिटी गठित

विज्ञापन
Sriram Sharma, अपडेटेड: 5 मई 2016 12:38 IST
आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने उन मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिनमें इस ई-टिकटिंग वेबसाइट को हैक किए जाने की जानकारी दी गई थी। इसके अलावा आईआरसीटीसी ने एक कमिटी का भी गठन किया है जो कथित डेटा चोरी की जांच करेगी।

आपको बता दें कि गुरुवार को ई-टिकटिंग पोर्टल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) वेबसाइट के हैक होने की खबरें सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि आईआरसीटीसी के सर्वर से करीब एक करोड़ ग्राहकों की निज़ी जानकारी चोरी होने का खतरा है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने निजी डेटा चोरी होने की जानकारी आईआरसीटीसी को भी दी है।

निजी डेटा चोरी होने के मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने कहा, ''कोई हैंकिंग नहीं हुई है। हमने पिछले एक महीने के अपने डेटा की जांच की है। जहां तक ग्राहकों के निजी डेटा चोरी किए जाने का सवाल है तो हमने एक कमिटी का गठन किया है जो मामले की जांच करेगी।"

दत्ता ने कहा, ''फिलहाल हमारे पास वो डेटा नहीं हैं जिनके बारे साइबर सेल द्वारा बताया गया है। जब तक हमें डेटा नहीं मिलता, हम यह नहीं बता पाएंगे कि वे आईआरसीटीसी के हैं या नहीं।"
Advertisement

उन्होंने कहा, ''हमें डेटा मिलने का इंतज़ार है। इसके बाद ही तय किया जा सकेगा कि वे डेटा आईआरसीटीसी के हैं भी या नहीं।"
Advertisement

आईआरसीटीसी का यूज़र बेस 3.9 करोड़ है। इस वेबसाइट पर हर महीने 5 लाख टिकट बेचे जाते हैं और 5 करोड़ लोग हर दिन इस वेबसाइट पर आते हैं। अगर हैंकिंग के दावे सही साबित होते हैं, तो यह भारत के इंटरनेट इतिहास में निजी जानकारियों की सबसे बड़ी चोरी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Data Breach, E Commerce, Hack, Hacked, India, Internet, IRCTC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  11. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.