Hacked

Hacked - ख़बरें

  • 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
    Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा सामने आया है, जहां Google Play Store के 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में घुसकर डेटा चोरी कर सकता है और सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि यह Play Store के जरिए फैला, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल Google ने इन ऐप्स को हटा दिया है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • यूजर्स का पर्सनल डेटा खतरे में, करोड़ों डिवाइस हैक होने डर! तुरंत करें ये काम
    भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Android यूजर्स के लिए एक नया सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक Android सिस्टम में मौजूद कुछ सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स डिवाइस तक अनधिकृत पहुंच बना सकते हैं। इन कमजोरियों को हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Android 13, Android 14, Android 15 और Android 16 के शुरुआती वर्जन पर चलने वाले डिवाइस प्रभावित हो सकते हैं। सरकार ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने स्मार्टफोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी पैच जल्द इंस्टॉल करें।
  • आपका Gmail हुआ है हैक? मिनटों में ऐसे करें चेक
    अगर आपको शक है कि आपका जीमेल हैक हो गया है तो आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के इस दौर में डिवाइस हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं तो हैक होने का खतरा बना रता है। आज के समय में हैकर्स और साइबर फ्रॉड की नजर हमेशा Gmail पर रहती है, क्योंकि इसमें जरूरी और निजी जानकारी रहती है, जिससे जरिए लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
  • कैसे चेक करें आपका लैपटॉप हैक हुआ है या नहीं
    हैकर्स की नजर हमेशा आपके डिवाइस पर रहती है, जिससे आपके कीमती डाटा को चुराया जा सके, निजी फोटो और वीडियो की चोरी हो सके और वित्तीय नुकसान पहुंचाया जा सके। ऐसे में यह खतरा भी बना रहता है कि हैकर्स लैपटॉप/कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं और आपके डिवाइस पर कब्जा पा सकते हैं। अगर आपको भी अपने लैपटॉप पर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आ रही हैं और लग रहा है कि आपका लैपटॉप हैक हो गया है तो आप घर बैठ खुद ही इसे चेक कर सकते हैं।
  • डेटिंग ऐप्स यूजर सावाधान, इन पॉपुलर प्लेटफॉर्म का डेटा हुआ हैक, आपकी डिटेल्स खतरे में!
    Bumble, Panera Bread, Match Group और CrunchBase समेत कई बड़ी कंपनियां हाल ही में साइबर हमलों की चपेट में आई हैं। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमले एक सोशल इंजीनियरिंग कैंपेन से जुड़े हो सकते हैं। Bumble में फिशिंग अटैक के जरिए नेटवर्क के एक हिस्से तक अनधिकृत पहुंच बनाई गई, हालांकि कंपनी के अनुसार यूजर डेटा प्रभावित नहीं हुआ है। Panera Bread और Match Group ने भी अलग-अलग घटनाओं की पुष्टि की है। इन मामलों के बाद साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है।
  • अगर फोन में नजर आता है ये निशान, तो फोन कर रहा आपकी जासूसी, ऐसे चलेगा पता, खुद कर पाएंगे बचाव
    कई बार हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर लेते हैं और उनमें मौजूदा ऐप्स को कंट्रोल करने लग जाते और कुछ मैलिशियज ऐप्स को डाउनलोड कर देते हैं। हालांकि, ऐसा होने पर फोन में कुछ अलग-अलग रंगों के इंडीकेटर्स एक्टिव नजर आ सकते हैं। आपको अगर अपने फोन में कोई इंडीकेटर नजर आता है तो आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कोई ऐप आपको ट्रैक कर रहा है
  • मोबाइल से प्रोफेशनल क्वालिटी YouTube Shorts बनेंगे, बस ये 10 टिप्स आजमा लो!
    आज के दौर में YouTube Shorts सिर्फ शॉर्ट वीडियो नहीं, बल्कि ब्रांड और आइडेंटिटी का जरिया हैं। महंगे गियर की जरूरत नहीं, बस अपने फोन की कैमरा सेटिंग्स, लाइटिंग और एडिटिंग समझनी होगी। इस फीचर में बताया गया है कि कैसे आप प्रोफेशनल क्रिएटर्स की तरह शॉर्ट्स बना सकते हैं, सिर्फ अपने स्मार्टफोन के जरिए। इसमें मैनुअल कैमरा सेटिंग्स (ISO, FPS, शटर स्पीड), बेहतर लाइटिंग एंगल्स, साउंड क्वालिटी, HDR मोड, कलर ग्रेडिंग, और 9:16 फ्रेम रेशियो जैसी जरूरी डिटेल्स शामिल हैं। यह गाइड आपके मोबाइल को मिनी-स्टूडियो में बदल सकती है।
  • बिना मांगे आया Instagram का पासवर्ड रीसेट ईमेल? क्या आपका अकाउंट खतरे में है, कंपनी ने कहा...
    दुनियाभर के कई Instagram यूजर्स हाल के दिनों में उस वक्त घबरा गए, जब उन्हें बिना किसी रिक्वेस्ट के पासवर्ड रीसेट ईमेल मिलने लगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर हैकिंग और डेटा लीक की आशंकाएं तेज हो गईं। हालांकि Instagram ने साफ किया है कि यह किसी साइबर अटैक या सिस्टम ब्रीच का मामला नहीं है, बल्कि एक टेक्निकल इश्यू की वजह से कुछ अकाउंट्स पर ऐसे ईमेल ट्रिगर हो गए थे। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन ईमेल्स को नजरअंदाज किया जा सकता है।
  • Rainbow Six Siege Hack: गेमिंग की दुनिया में बड़ा हैक! 117 करोड़ की वैल्यू के क्रेडिट्स बांटे गए, Ubisoft ने किए बड़े एलान
    Ubisoft के पॉपुलर टैक्टिकल शूटर Rainbow Six Siege में बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है, जिसके बाद कंपनी को गेम के सर्वर और मार्केटप्लेस अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। हैकर्स को बैन सिस्टम, इन-गेम आइटम्स और क्रेडिट्स तक पहुंच मिल गई थी और करीब 2 बिलियन क्रेडिट्स डिस्ट्रीब्यूट कर दिए गए। Ubisoft ने साफ किया है कि प्लेयर्स को इस पर पेनल्टी नहीं मिलेगी, लेकिन 11:00am UTC के बाद की गई ट्रांजैक्शन्स रोलबैक की गई हैं। अब कंपनी ने Rainbow Six Siege को दोबारा सभी प्लेयर्स के लिए खोलने का ऐलान किया है, जबकि मार्केटप्लेस अभी बंद रहेगा।
  • 1 साल में 25 हजार करोड़ की चोरी! 2025 में Crypto हैक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
    2025 क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के लिए अब तक का सबसे खराब साल साबित हुआ है। ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म्स Chainalysis और TRM Labs के मुताबिक, इस साल साइबर हैक्स और अटैक्स के जरिए करीब $2.7 बिलियन की क्रिप्टो चोरी हुई है। सबसे बड़ा मामला दुबई स्थित Bybit एक्सचेंज से जुड़ा रहा, जहां अकेले $1.4 बिलियन की डिजिटल एसेट्स चोरी की गईं। रिपोर्ट्स में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर ग्रुप्स को इन हमलों का मुख्य जिम्मेदार बताया गया है। लगातार बढ़ते ये आंकड़े क्रिप्टो सिक्योरिटी पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • WhatsApp यूजर्स सावधान! GhostPairing से हैक हो सकता है आपका अकाउंट, ऐसे करें बचाव
    WhatsApp यूजर्स के लिए नए खतरे का पता लगाया गया है। साइबरसिक्योरिटी फर्म Gen Digital ने इस खतरे के बारे में पता लगाया है। फर्म के अनुसार, ऐप की वैध डिवाइस-लिंकिंग सुविधा का गलत इस्तेमाल करके हैकर्स अब सामने वाली डिवाइस का पूरा एक्सेस पा सकते हैं। इसके लिए हैकर्स को डिवाइस के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि वे ऐसी सोशल ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे यूजर खुद ही झांसे में आकर डिवाइस का एक्सेस हैकर्स को दे देता है।
  • हैकर्स ने चुराया पोर्नहब यूजर्स का डाटा, सार्वजनिक करने की दी धमकी, फिरौती में मांगी ये चीज
    हैकर ग्रुप पोर्नहब के यूजर्स के डाटा को पब्लिश करने की धमकी दे रहा है। हैकर्स ने डाटा का एक सैंपल साझा किया है। पोर्नहब के कम से कम तीन ग्राहकों का डाटा सामने आया है, जिसमें कनाडा के दो पुरुष और अमेरिका का एक पुरुष  शामिल है। हालांकि, यह कई साल पुराना डाटा है। आपको बता दें कि शाइनीहंटर्स एक साइबर क्राइम ग्रुप है जो हैकिंग और जबरन वसूली का काम करता है।
  • Mobile हैक होने पर क्या हैकर आपकी स्क्रीन का देख सकता है? जानें
    आज के समय में स्मार्टफोन हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं तो ऐसे में साइबर अटैक का खतरा काफी ज्यादा रहता है। हमेशा हैकर्स की नजर आपने फोन और उसमें मौजूदा कीमती डाटा पर रहती है। अगर आपक फोन हैक होगा तो आपको कई संकेत नजर आ सकते हैं। फोन की स्क्रीन से छेड़छाड़ हुई तो कई असामान्य गतिविधि जैसे कि माउस अपने आप हिल सकते हैं या बिना आपके इनपुट के ऐप्स खुल सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »