IPL 2025 Final: RCB vs PBKS का धुआंधार फाइनल आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

RCB और PBKS दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब नहीं जीत पाई हैं। RCB का यह चौथा फाइनल है, जबकि PBKS दूसरी बार फाइनल में पहुंची है।

IPL 2025 Final: RCB vs PBKS का धुआंधार फाइनल आज, फ्री में ऐसे देखें लाइव

Photo Credit: IPLT20

RCB vs PBKS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा मैच

ख़ास बातें
  • IPL का फाइनल आज 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
  • मुकाबला होगा RCB vs PBKS के बीच, दोनों टीमों की पहली ट्रॉफी के चांस
  • मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा
विज्ञापन
IPL Final Live: आज, 3 जून 2025 को, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगी, दोनों ही टीमें अपनी पहली IPL ट्रॉफी के लिए संघर्ष करेंगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त परफॉर्म किया है। हालांकि, RCB शुरुआत में थोड़ा डगमगाते नजर आई, लेकिन बाद में टीम ने बहुत तेज रफ्तार पकड़ी और वर्तमान में इसके सभी प्लेयर्स फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
 

RCB vs PBKS: कौन बनेगा नया चैंपियन?

RCB और PBKS दोनों ही टीमें अब तक IPL खिताब नहीं जीत पाई हैं। RCB का यह चौथा फाइनल है, जबकि PBKS दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इसलिए, आज का मुकाबला किसी एक टीम के लिए इतिहास रचने का मौका है।
 

RCB vs PBKS: मैच का टाइम-टेबल

  • तारीख: 3 जून 2025 (मंगलवार)
  • स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • टॉस: शाम 7:00 बजे
  • मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
 

RCB vs PBKS: लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

  • टीवी पर: Star Sports नेटवर्क पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त (कुछ शर्तों के साथ) में उपलब्ध है।
 

RCB vs PBKS: मौसम और पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे मैच के पूरे 20 ओवर खेले जाने की उम्मीद है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। 
 

IPL 2025: समापन समारोह

मैच से पहले और बीच में IPL 2025 का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई प्रमुख कलाकार परफॉर्म करेंगे। समारोह की शुरुआत शाम 6:30 बजे होगी और इसे भी Star Sports और JioCinema पर लाइव देखा जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »