Instagram रील देखने के लिए हाथों का नहीं करना पड़ेगा इस्तेमाल, आ रहा नया फीचर

मेटा इंस्टाग्राम रील्स के मैनुअली स्क्रॉल फीचर को ऑटो स्क्रॉल में बदल रहा है।

Instagram रील देखने के लिए हाथों का नहीं करना पड़ेगा इस्तेमाल, आ रहा नया फीचर

Photo Credit: Pexels/Viralyft

Instagram Reels काफी लोकप्रिय फीचर है।

ख़ास बातें
  • Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर अगली रील चलाने के लिए ऑटो स्वाइप करता है।
  • यूजर्स किसी रील को दोबारा देखने के लिए फिर से ऊपर स्क्रॉल कर सकते हैं।
  • जब एक रील खत्म हो जाएगी तो फिर अगली रील खुद से चलने लगेगी।
विज्ञापन
TikTok के भारत में बैन होने के बाद Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स फीचर को पेश किया, जिसके बाद यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। अब आपको गांव, शहर और कस्बों से लेकर महानगरों तक में यूजर्स रील्स स्क्रॉल करते हुए नजर आ जाएंगे। बच्चा हो या बूढ़ा या फिर हो जवान सभी रील्स स्क्रॉल करने में लगे हुए हैं। अगर आप भी रील्स चलाते हैं और बार-बार रील्स स्क्रॉल करने आपको परेशानी भरा लगता हो अब इसमें बदलाव हो रहा है। जी हां मेटा इंस्टाग्राम रील्स के मैनुअली स्क्रॉल फीचर को ऑटो स्क्रॉल में बदल रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


रील्स होंगी ऑटो स्क्रॉल


अगर आपको बार-बार रील्स स्क्रॉल करना परेशान करता है तो अब Instagram इसमें बदलाव कर रहा है। दरअसल प्लेटफॉर्म एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी। फिलहाल यह फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम इस फीचर की सीमित यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा है।


कैसे करता है यह फीचर काम


Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर अगली रील चलाने के लिए ऑटो स्वाइप (ऊपर की ओर) करता है।
अगर यूजर्स किसी रील को दोबारा देखना चाहते हैं तो उसके लिए फिर से ऊपर स्क्रॉल कर सकते हैं।
जब एक रील खत्म हो जाएगी तो फिर अगली रील खुद से चलने लगेगी।
हालांकि, प्लेटफॉर्म पर यह फीचर डिफॉल्ट तौर पर बंद रहता है।
यूजर्स शेयर आइकन के नीचे 3 डॉट्स मीनू दबाकर और ऑटो स्क्रॉल टॉगल को ऑन करके इसे चालू कर सकते हैं।

Instagram का यह ऑटो स्क्रॉल फीचर एक छोटा सा बदलाव है, लेकिन इसके काफी फायदे हैं। जो यूजर्स रील्स स्क्रॉल करने में काफी समय बिताते हैं तो उन्हें इससे आराम मिलेगा। यह यूजर्स को मैनुअली ऊपर स्वाइप करने से रोकता है और ऑटोमैटिक रील्स स्क्रॉल करता रहता है। हालांकि, इसमें यूजर्स को पता ही नहीं चलेगा कि उन्होंने कितना ज्यादा समय इसमें बिता दिया है जो कि एक इसका संभावित नुकसान भी है। ऑटो-स्क्रॉल फीचर सभी यूजर्स के लिए कब आएगा इसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है यह जल्द ही आ सकता है।

Instagram रील्स कितनी लोकप्रिय है?

Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स फीचर को पेश किया, जिसके बाद यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। अब आपको गांव, शहर और कस्बों से लेकर महानगरों तक में यूजर्स रील्स स्क्रॉल करते हुए नजर आ जाएंगे। बच्चा हो या बूढ़ा या फिर हो जवान सभी रील्स स्क्रॉल करने में लगे हुए हैं।

Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल क्या है?

Instagram एक नए ऑटो स्क्रॉल फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इससे यूजर्स को रील्स स्क्रॉल करने के लिए अपनी ऊंगली या अंगूठा उपयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और रील्स लगातार चलती रहेंगी।

Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल कब होगा उपलब्ध?

Instagram Reels ऑटो स्क्रॉल फीचर्स सभी के लिए नहीं आया है। कुछ सीमित संख्या में यूजर्स और क्रिएटर्स को यह फीचर्स देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि इंस्टाग्राम इस फीचर की सीमित यूजर्स के साथ टेस्टिंग कर रहा है।

ऑटो स्क्रॉल के नुकसान?

Instagram का ऑटो स्क्रॉल फीचर यूजर्स को मैनुअली ऊपर स्वाइप करने से रोकता है और ऑटोमैटिक रील्स स्क्रॉल करता रहता है। हालांकि, इसमें यूजर्स को पता ही नहीं चलेगा कि उन्होंने कितना ज्यादा समय इसमें बिता दिया है जो कि एक इसका संभावित नुकसान भी है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad 6 Pro हुआ लॉन्च, 13,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple से लड़ते-लड़ते आखिर जीत गया Fortnite! 5 साल बाद App Store पर लौटा गेम
  3. 180 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज पृथ्वी को खतरा!
  4. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. iQOO 15T हुआ लॉन्च 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ, जानें सबकुछ
  6. B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज
  7. Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. Xiaomi लेकर आया स्मार्ट Vacuum Cleaner, 100 दिन तक नहीं बदलना पड़ेगा डस्ट बैग!
  9. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  10. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »