इंफोसिस में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी रखती है स्टेक, डिविडेंड से मिलती है बड़ी रकम

BSE पर शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के 3,89,57,096 इक्विटी शेयर्स थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 10:18 IST
ख़ास बातें
  • कर्नाटक के हुबली में जन्मी अक्षता ने स्कूल की शिक्षा बेंगलुरु में ली थी
  • ब्रिटेन के वित्त मंत्री के तौर पर सुनक का प्रदर्शन अच्छा रहा था
  • इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता एक भारतीय नागरिक हैं

अक्षता के पास सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के 3,89,57,096 इक्विटी शेयर्स थे

देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी Infosys में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री Rishi Sunak की पत्नी Akshata Murty की 0.93 प्रतिशत हिस्सेदारी है। BSE पर शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास सितंबर तिमाही के अंत में कंपनी के 3,89,57,096 इक्विटी शेयर्स थे। 

इंफोसिस ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के लिए 16 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। मौजूदा वर्ष के लिए कंपनी ने इस महीने 16.5 रुपये के इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इन दोनों डिविडेंड को मिलाकर अक्षता को इंफोसिस से इस वर्ष 125 करोड़ रुपये से अधिक की रकम मिली है। ब्रिटेन में इकोनॉमी की स्थिति खराब होने के बीच सुनक को प्रधानमंत्री बनाया गया है। इससे पहले वह ब्रिटेन के वित्त मंत्री रह चुके हैं। वह भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री होंगे। उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है, जबकि अक्षता एक भारतीय नागरिक हैं। इस वजह से अक्षता को विदेश में मिली इनकम पर ब्रिटेन में टैक्स चुकाने की जरूरत नहीं है। हालांकि, ब्रिटेन में यह एक विवाद का मुद्दा रहा है। 

कर्नाटक के हुबली में जन्मी अक्षता ने अपनी स्कूल की शिक्षा बेंगलुरु में ली थी। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद लॉस एंजिलिस के एक फैशन इंस्टीट्यूट से फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया था। डेलॉयट और यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों में जॉब कर चुकी अक्षता ने स्टैनफोर्ड से एमबीए किया है और वहीं उनकी मुलाकात सुनक से हुई थी। इन दोनों ने 2009 में विवाह किया था। सुनक और अक्षता के पास ब्रिटेन में काफी प्रॉपर्टीज हैं।

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6,021 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के रेवेन्यू में लगभग 23.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 36,538 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के बोर्ड ने 1,850 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर 9,300 करोड़ रुपये से शेयर्स बायबैक के लिए स्वीकृति दी है। यह प्राइस कंपनी के मौजूदा शेयर प्राइस से अधिक है। शेयर्स का बायबैक ओपन मार्केट के जरिए किया जाएगा। इंफोसिस ने पिछले वर्ष भी लगभग 9,200 करोड़ रुपये के शेयर्स बायबैक किए थे। दूसरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 1.5 प्रतिशत बढ़ा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.