Infinix INBOOK AirPro Plus लैपटॉप लॉन्च, 49999 रुपये कीमत, जानें फीचर्स

Infinix ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया लैपटॉप Infinix INBOOK AirPro Plus लॉन्च कर दिया है।

Infinix INBOOK AirPro Plus लैपटॉप लॉन्च, 49999 रुपये कीमत, जानें फीचर्स

Photo Credit: Infinix

Infinix INBOOK AirPro Plus में 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix INBOOK AirPro Plus में 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • INBOOK AirPro Plus लैपटॉप 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस है।
  • Infinix INBOOK AirPro Plus की कीमत 49,990 रुपये है।
विज्ञापन
Infinix ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने पहले फ्लिप फोन Infinix Zero Flip 5G के साथ नया लैपटॉप Infinix INBOOK AirPro Plus लॉन्च कर दिया है। इनफिनिक्स का इस नए डिवाइस के साथ किफायती दामों पर प्रीमियम कंप्यूटिंग अनुभव प्रदान करना है। यहां हम आपको  Infinix INBOOK AirPro Plus लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Infinix INBOOK AirPro Plus Laptop Price


कीमत की बात की जाए तो Infinix INBOOK AirPro Plus की कीमत 49,990 रुपये है। INBOOK AirPro Plus उचित मूल्य पर हाई परफॉर्मेंस वाले लैपटॉप की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प प्रस्तुत करता है। यह लैपटॉप 22 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


Infinix INBOOK AirPro Plus Laptop Specifications


Infinix INBOOK AirPro Plus लैपटॉप में 100% sRGB और DCI-P3 कलर गेमट ​​​​कवरेज के साथ 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है, जो शार्प विजुअल और वाइब्रेंट कलर प्रदान करता है। INBOOK AirPro Plus लैपटॉप 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस है। यह कई प्रकार के टास्क के लिए बेहतर मल्टीटास्किंग और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस प्रदान करता है। बेहतर सिक्योरिटी के लिए लैपटॉप एक FHD+ इन्फ्रारेड कैमरे से लैस है जो विंडोज हैलो फेशियल रिकग्निशन का सपोर्ट करता है, जिससे क्विक और सिक्योरिटी लॉगिन सुनिश्चित होता है। बैकलिट कीबोर्ड में माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट के लिए एक की है, जो टाइपिंग अनुभव को बेहतर बनाती है।

यह लैपटॉप सिर्फ 1 किलोग्राम वजन और 4.5 मिमी मोटाई के साथ काफी पोर्टेबिलिटी है। यह उन प्रोफेशनल और स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें लाइट डिवाइस की जरूरत होती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी-सी, यूएसबी-ए, एचडीएमआई, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट शामिल है। INBOOK AirPro Plus में 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है। इस लैपटॉप में 57Wh की बैटरी दी गई है जो कि यूएसबी टाइप सी के जरिए 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह बैटरी डेली इस्तेमाल के लिए लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large cover screen
  • 70W fast charging
  • Good cameras
  • Well built
  • कमियां
  • No IP rating
  • Average performance
  • Heating
डिस्प्ले6.90 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4720 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »