iPhone खरीदने और 'Reels' बनाने के लिए मां-बाप ने अपने 8 महीने के बच्चे को बेचा

हैरानी इस बात से होती है कि आरोपी पिता ने अपनी सात साल की बच्ची को भी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह प्लान सफल नहीं हो सका।

iPhone खरीदने और 'Reels' बनाने के लिए मां-बाप ने अपने 8 महीने के बच्चे को बेचा

Photo Credit: Pexels (Martinus)

ख़ास बातें
  • एक दंपति ने अपने एक आठ महीने के बच्चे को 2 लाख रुपये के लिए बेच डाला
  • आरोपी पिता ने अपनी सात साल की बच्ची को भी बेचने की कोशिश की थी
  • iPhone खरीदने, Instagram Reels बनाने और घूमने-फिरने के लिए बेचा बच्चा
विज्ञापन
Apple का iPhone भारत में स्टेटस सिंबल के रूप में माना जाता है, लेकिन आपको यह सुनकर कितनी हैरानी होगी कि इसे खरीदने के लिए एक भारतीय जोड़े ने अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। मामला 1 महीने से ज्यादा पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसके बारे में इस हफ्ते की शुरुआत में पता चला है। बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का ये दंपति बच्चे को बेचकर मिले पैसों से दिघा और मंदारमणी भी घूमकर आया। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गांधीनगर इलाके में एक दंपति ने अपने एक आठ महीने के बच्चे को 2 लाख रुपये के लिए बेच डाला। बताया जा रहा है कि इन पैसों से इस जोड़े ने iPhone खरीदा और बचे हुए पैसों से दीघा और मंदारमणि घूमने गए। इतना ही नहीं, अपने बच्चे को बेचे जाने का इस दंपति को जरा भी दुख नहीं था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ने कथित रूप से अपनी ट्रैवलिंग के दौरान खूब सारी शॉपिंग की और Instagram रील्स बनाए।

पुलिस ने जानकारी दी है कि दंपति का नाम 'जयदेव घोष' और 'साथी' है, जो महंगा फोन खरीदने के बाद रील शूट करना चाहते थे। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि नवजात के अलावा उनकी एक सात साल की बेटी भी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। शिशु का पिता फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

हैरानी इस बात से होती है कि आरोपी पिता ने अपनी सात साल की बच्ची को भी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन उसका यह प्लान सफल नहीं हो सका।

रिपोर्ट आगे बताती है कि बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दंपति का बच्चा शनिवार से लापता था, लेकिन उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। स्थानीय निवासियों को उस समय संदेह हुआ जब उन्होंने जोड़े के पास एक नया आईफोन पाया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

अधिकारी ने आगे बताया कि “पूछताछ के बाद, मां ने अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि वह और उसके पति पैसे का इस्तेमाल राज्य भर में ट्रैवल करने के लिए करना चाहते थे, ताकि वे इंस्टाग्राम रील्स के लिए कंटेंट बना सकें।”

पुलिस ने नवजात को उसी जिले के खरदाह में रहने वाली एक महिला प्रियंका घोष से वापस ले लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhone, Apple iPhone, Parents Sold Baby for iPhone
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »