स्टैंडर्ड वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज आ सकती है।
Huawei Mate X8 में संभावित रूप से 6000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Huawei Mate X8 का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट कंफर्म करते हुए कंपनी ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। फोन चीन में अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले इस फोन को लेकर काफी चर्चा है। हाल ही में इसका डिजाइन सामने आया है। फोन के अंदर बड़ा कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसके साथ ही इसके चिपसेट, डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से Huawei Mate X8 के बारे में सभी खास बातें।
Huawei Mate X8 का लॉन्च कंपनी ने 24 नवंबर के लिए कंफर्म कर दिया है। फोन का डिजाइन (via) भी कंपनी ने रिवील कर दिया है। अब अधिकारिक पोस्टर के साथ इसकी लॉन्च डेट भी घोषित कर दी गई है। स्पेसिफिकेशंस को पर्दे में रखते हुए कंपनी ने अधिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि लीक्स में फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस सामने आ रहे हैं।
Huawei Mate X8 कंपनी का नया फोल्डेबल है जो इनवार्ड फोल्डिंग फोन है। इसके रियर में गोलाकार शेप में एक बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन को बंद करने पर बड़ी स्क्रीन भीतर की तरफ ही रहती है। फोन के मेन डिस्प्ले और कवर डिस्प्ले, दोनों पर ही कंपनी ने सेल्फी कैमरा दिया है। पंच-होल डिजाइन के साथ यह आने वाला है।
फोन में 6.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है। भीतरी स्क्रीन 8.15 इंच साइज में आ सकती है। भीतरी डिस्प्ले में कंपनी अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट आ सकता है। फोन दो वर्जन में आ सकता है जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल और कलेक्टर एडिशन शामिल हो सकता है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज आ सकती है। वहीं, कलेक्टर एडिशन में 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है।
Huawei Mate X8 में संभावित रूप से 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आ सकता है। फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले भी आने की बात कही गई है। फोन के लॉन्च में करीबन एक सप्ताह का समय रह गया है। जल्द ही इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी कंपनी कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें