• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत बनेगा सेमीकंडक्टर चिप का सप्‍लायर! 76000 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, तीन कंपनियां तैयार

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर चिप का सप्‍लायर! 76000 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, तीन कंपनियां तैयार

यह प्रोग्राम ऐसे समय में आया है जब वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण कुछ कंपनियां अपने मैन्‍युफैक्‍चरिंग बेस को बाकी देशों में भी लगाने की कोशिश कर रही हैं

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर चिप का सप्‍लायर! 76000 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, तीन कंपनियां तैयार

सरकार को उम्मीद है कि स्‍कीम से लगभग 35000 हाई क्‍वॉलिटी पोजिशन, एक लाख इन डायरेक्‍ट जॉब क्रिएट होंगी और 1,67,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा।

ख़ास बातें
  • देश को ग्‍लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्‍शन हब बनाने के लिए सरकार लाई योजना
  • मैन्‍युफैक्‍चरर्स को आकर्षित करने के लिए 10 बिलियन डॉलर की योजना मंजूर
  • दुनिया भर की गाड़ी और टेक कंपनियां चिप की कमी से जूझ रही हैं
विज्ञापन
देश को ग्‍लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्‍शन हब के रूप में स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्‍युफैक्‍चरर्स को आकर्षित करने के लिए $10 बिलियन (लगभग 76,090 करोड़ रुपये) की प्रोत्साहन योजना incentive plan को मंजूरी दी है। सरकार ने कहा कि इस योजना के तहत वह डिस्‍प्‍ले और सेमीकंडक्‍टर फैब्रिकेटर्स को उनकी प्रोजेक्‍ट लागत का 50 फीसदी तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। एक सरकारी सूत्र ने रॉयटर को बताया कि इस्राइल की टॉवर सेमीकंडक्टर Tower Semiconductor, ताइवान की फॉक्सकॉन Foxconn और सिंगापुर की एक कंपनी ने भारत में चिप फैक्‍ट्री लगाने में रुचि दिखाई है, जबकि वेदांता समूह एक डिस्प्ले प्लांट स्थापित करने का इच्छुक था।

टॉवर, फॉक्सकॉन और वेदांता ने इस पर मांगे गए कमेंट का अभी कोई जवाब नहीं दिया है। 

सरकार ने कहा है कि यह प्राेग्राम सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ डिजाइन में भी कंपनियों को विश्व स्तर पर प्रो‍त्‍साहन पैकेज देकर इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

यह प्रोग्राम ऐसे समय में आया है जब वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण कुछ कंपनियां अपने मैन्‍युफैक्‍चरिंग बेस को बाकी देशों में भी लगाने की कोशिश कर रही हैं और इसी को देखते हुए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्‍यू चेन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

सेमीकंडक्टर मैन्‍युफैक्‍चरिंग को प्रोत्साहित करने की सरकार की योजना ऐसे समय में आई है, जब दुनिया भर की गाड़ी और टेक कंपनियां चिप की कमी से जूझ रही हैं। इंटीग्रेटेड सर्किट और चिपसेट डिजाइन पर काम कर रहीं 100 स्थानीय फर्मों को सपोर्ट देने के लिए भी सरकार ने एक प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है।

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह योजना ‘पूरे सेमीकंडक्‍टर इकोसिस्‍टम' को मदद करेगी।

सरकार ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इस स्‍कीम से लगभग 35000 हाई क्‍वॉलिटी पोजिशन, एक लाख इन डायरेक्‍ट जॉब क्रिएट होंगी और 1,67,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित होगा। सरकार ने घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के कुछ सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्‍युफैक्‍चरर्स को लुभाने के लिए 30 बिलियन डॉलर (लगभग 2,28,280 करोड़ रुपये) के प्रोत्साहन की पेशकश की है।

इसने भारत को चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मेकर बनाने में मदद की है और फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से निवेश कमिटमेंट को जीतने में मदद की है। गौरतलब है कि ये तीनों कंपनियां ऐपल के लिए पार्ट्स बनाती हैं। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »