IND vs AUS 1st T20I Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 मैच आज यहां देखें बिल्कुल फ्री!

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच आज 1.45 PM (भारतीय समयानुसार) पर शुरू होगा।

IND vs AUS 1st T20I Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 मैच आज यहां देखें बिल्कुल फ्री!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला टी20 मुकाबला है।

ख़ास बातें
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर।
  • इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
  • डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भी इस मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट फैंस के लिए एक और रोमांचक सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20 मैचों की इस सीरीज से फैंस को भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें होंगी क्योंकि वनडे सीरीज को टीम इंडिया हार चुकी है। अब टी20 सीरीज से उम्मीदें हैं कि इस फॉर्मेट में कम से कम भारतीय टीम जीत का स्वाद चखे। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया, दोनों ही टीमें मजबूत मानी जाती हैं। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में होगी। दोनों टीमों ने अपने पिछले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। एक-एक मैच दोनों ही टीमें हारी हैं। इसलिए मुकाबला एकदम बराबरी का है और टक्कर कांटे की होने वाली है।  

अगर आप घर बैठे इन मैचों को देखना चाहते हैं तो हम आपको पूरी जानकारी यहां पर दे रहे हैं कि आप इन मैचों को कहां पर, और कैसे एकदम फ्री में देख सकते हैं। साथ ही अगर आप टीवी के अलावा अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो उसका प्लेटफॉर्म भी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

Ind vs Aus पहला T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 पहला मैच आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। मैच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में होगा।

Ind vs Aus पहला T20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच आज 1.45 PM (भारतीय समयानुसार) पर शुरू होगा।

Ind vs Aus पहला T20 मैच कौन से चैनल पर होगा लाइव?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं। 

Ind vs Aus पहला T20 मैच ऑनलाइन कहां देखें फ्री?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच को अगर आप मोबाइल, स्मार्ट TV या लैपटॉप पर एन्जॉय करना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। अगर पहले से सब्सक्रिप्शन है तो आप फ्री में मैच लाइव देख सकते हैं। अगर आपके पास इस ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो आप डीडी स्पोर्ट्स फ्री टू एयर चैनल पर भी इस मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »