सेमीकंडक्टर में भारत की बड़ी ताकत बनने की तैयारी, सिंगापुर के साथ की पार्टनरशिप

भारत और सिंगापुर सायबर सिक्योरिटी, फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क, सुपर कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भी मिलकर कार्य करेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 16:45 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका और चीन के बीच तनाव से सेमीकंडक्टर्स का मार्केट बदल रहा है
  • इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिल सकता है
  • भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री अपने शुरुआती दौर में है

अमेरिका और चीन के बीच तनाव से इंटरनेशनल चिप मार्केट में सप्लाई पर असर पड़ा है

भारत और सिंगापुर ने सेमीकंडक्टर्स और डिजिटल टेक्नोलॉजी में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए टाई-अप किया है। इससे सेमीकंडक्टर्स की इंटरनेशनल सप्लाई चेन में इन दोनों देशों का महत्व बढ़ सकता है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण सेमीकंडक्टर्स के सेगमेंट में बदलाव हो रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिन के सिंगापुर के विजिट के दौरान दोनों देशों ने चिप डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग बढ़ाने के लिए एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा भारत में सिंगापुर के टेक इनवेस्टमेंट को भी बढ़ाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया है कि भारत और सिंगापुर सायबर सिक्योरिटी, फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क, सुपर कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भी मिलकर कार्य करेंगे। 
Advertisement

अमेरिका और चीन के बीच तनाव से इंटरनेशनल चिप मार्केट में सप्लाई पर असर पड़ा है। इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिल सकता है। इस वर्ष इंटरनेशनल चिप मार्केट की सेल लगभग 588 अरब डॉलर पर पहुंच सकती है। भू-राजनीतिक जोखिमों से बचने के लिए पश्चिमी देश और चीन अलग सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं। भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री अपने शुरुआती दौर में है। हालांकि, सिंगापुर इस सेगमेंट में देशकों से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दक्षिणपूर्व एशिया में बड़े चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में से कुछ सिंगापुर में हैं। इनमें NXP Semiconductors NV से लेकर Micron Technology तक शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी की योजना भारत को टेक्नोलॉजी में सुपरपावर बनाने की है। इसमें एक मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम महत्वपूर्ण होगा। 

भारत और सिंगापुर ने हेल्थ और स्किल डिवेलपमेंट के एरिया में भी एग्रीमेंट किए हैं। सिंगापुर के विदेश मंत्री Vivian Balakrishnan ने हाल ही में संवाददाताओं को बताया था कि तेजी से बढ़ते दक्षिण एशिया के मार्केट में भारत के साथ मजबूत संबंधों का फायदहोगा।उनका कहना था, "आपको पता है सिंगापुर बहुत छोटा देश है। हमारे पास इंटरनेशनल सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा है।" भारत में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 21 अरब डॉलर की योजना बनाई है। सिंगापुर की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स और मैच्योर्ड लॉजिक प्रोसेसर्स में एक्सपर्टाइज है। इसका फायदा भारत को अपनी चिप इंडस्ट्री को तेजी से बढ़ाने में मिल सकता है। पिछले कुछ वर्षों में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इसकी तुलना में इनकी सप्लाई कम है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  5. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.