इंटरनेट शटडाउन में टॉप पर भारत, पिछले वर्ष 84 बार कटा इंटरनेट एक्सेस

पिछले वर्ष दुनिया भर में हुए 187 इंटरनेट शटडाउन में से 84 भारत थे। देश में जम्मू और कश्मीर में सबसे अधिक 49 बार इंटरनेट को बंद किया गया था

इंटरनेट शटडाउन में टॉप पर भारत, पिछले वर्ष 84 बार कटा इंटरनेट एक्सेस

पिछले वर्ष जम्मू और कश्मीर में सबसे अधिक 49 बार इंटरनेट को बंद किया गया था

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष दुनिया भर में हुए 187 इंटरनेट शटडाउन में से 84 भारत में थे
  • इंटरनेट शटडाउन में यूक्रेन दूसरे स्थान पर रहा
  • जम्मू और कश्मीर में कम्युनिकेशन पर कई बार प्रतिबंध लगाए गए हैं
विज्ञापन
दुनिया में इंटरनेट शटडाउन के लिहाज से भारत पहले स्थान पर है। इस लिस्ट में भारत लगातार पांचवें वर्ष टॉप पर रहा है। पिछले वर्ष दुनिया भर में हुए 187 इंटरनेट शटडाउन में से 84 भारत में हुए थे। देश में जम्मू और कश्मीर में सबसे अधिक 49 बार इंटरनेट को बंद किया गया था। 

डिजिटल राइट्स से जुड़े ग्रुप Access Now की रिपोर्ट में बताया गया है, "जम्मू और कश्मीर में अथॉरिटीज ने राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा के कारण कम से कम 49 बार इंटरनेट बंद किया था।" लगभग चार वर्ष पहले भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर की ऑटोनॉमी रद्द कर इसे केंद्र की ओर से प्रशासित दो क्षेत्रों में बांट दिया था। इसके बाद से सुरक्षा से जुड़े कारणों के लिए जम्मू और कश्मीर में कम्युनिकेशन पर कई बार प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसका कुछ संगठन विरोध भी करते रहे हैं और वे इसे विरोध को दबाने का तरीका बताते हैं। 

जम्मू और कश्मीर में तीन दशक से अधिक तक आतंकवादी संगठनों ने हिंसा की है। भारत इसके लिए पाकिस्तान पर आरोप लगाया है। हालांकि, पाकिस्तान ने इससे इनकार किया है। पिछले वर्ष इंटरनेट शटडाउन में यूक्रेन दूसरे स्थान पर रहा। रूस के पिछले वर्ष 24 फरवरी को हमले के बाद से यूक्रेन में कम से कम 22 बार इंटरनेट बंद किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है, "यूक्रेन पर रूस के हमले के दौरान रूस की सेना ने कम से कम 22 बार इंटरनेट एक्सेस को काटा है, सायबर हमले किए हैं और जानबूझ कर टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया गया है।" 

पिछले वर्ष इंटरनेट शटडाउन में ईरान तीसरे स्थान पर था। ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों पर नियंत्रण करने के लिए पिछले वर्ष 18 बार इंटरनेट बंद किया गया था। पिछले वर्ष 16 सितंबर को ईरान में Mahsa Amini की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए थे। महसा को ईरान की राजधानी तेहरान में पुलिस ने हिजाब से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण गिरफ्तार किया था। ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनने के कड़े नियम हैं। महसा की पुलिस हिरासत में मौत से लोग भड़क गए थे। इसके बाद बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »