भारत में AI में 45 हजार से ज्यादा जॉब्स! 45 लाख रुपये तक मिल सकता है सैलरी पैकेज!

AI का क्षेत्र काफी बड़ा माना जा रहा है जिसमें हेल्थकेयर में क्लिनिकल डेटा एनालिस्ट, मेडिकल इमेजिंग स्पेशलिस्ट, हेल्थ इंफोर्मेटिक्स एनालिस्ट की डिमांड है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 08:15 IST
ख़ास बातें
  • 37% कंपनियां अपने कर्मचारियों को AI टूल्स उपलब्ध करवाना चाहती हैं
  • 30% कंपनियां ये मानती हैं कि AI लर्निंग कर्मचारियों के लिए जरूरी है
  • डेटा साइंटिस्ट और मशीन लर्निंग (ML) इंजीनियर्स की बड़ी डिमांड

TeamLease Digital द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, 37% कंपनियां अपने कर्मचारियों को AI टूल्स उपलब्ध करवाना चाहती हैं।

वैश्विक मंदी के कारण एक ओर जहां हजारों की संख्या में कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, वहीं भारत में 45 हजार प्रोफेशनल्स की जरूरत है। टेक्नोलॉजी में AI की एंट्री के बाद इस क्षेत्र में तेजी से प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ी है और यह डिमांड का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। इसी के चलते एक टेक स्टाफिंग फर्म ने खुलासा किया है कि वर्तमान में आर्टीफिशिअल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में 45 हजार से ज्यादा प्रोफेशनल्स की जरूरत भारत में है। इनमें मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट के लिए कहा गया है कि इन्हें 14 लाख रुपये तक का शुरुआती सैलरी पैकेज दिया जा सकता है जो कि 45 लाख रुपये तक भी जा सकता है। 

आर्टीफिशिअल इंटेलिजेंस (AI) में भारतीयों के लिए बड़ा अवसर बताया गया है। यह सर्वे टीमलीज़ डिजिटल (TeamLease Digital) ने जारी किया है जो कि एक टेक स्टाफिंग फर्म है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि भारत में AI के क्षेत्र में डेटा साइंटिस्ट और मशीन लर्निंग (ML) इंजीनियर्स की बड़ी संख्या में डिमांड है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ समय में मशीन लर्निंग एप्लीकेशंस पर जोर दिया जा रहा है जिसके चलते आर्टिफिशल इंटेलिजेंस में ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है जो लैंग्वेज स्क्रिप्टिंग कर सकें, एमएल मॉडल्स आदि बना सकें। वर्तमान में ये स्किल इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा डिमांडिंग हैं। 

AI का क्षेत्र काफी बड़ा माना जा रहा है जिसमें हेल्थकेयर में क्लिनिकल डेटा एनालिस्ट, मेडिकल इमेजिंग स्पेशलिस्ट, हेल्थ इंफोर्मेटिक्स एनालिस्ट की डिमांड है। वहीं, एजुकेशन में एडटेक प्रोडक्ट मैनेजर, एआई लर्निंग आर्किटेक्ट, एआई करिकुलम डेवलपर, चैटबॉट डेवलपर की मांग है। BFSI  में फ्रॉड एनालिस्ट, क्रेडिट रिस्क एनालिस्ट, कम्प्लायंस स्पेशिलिस्ट की जरूरत है। जबकि मेन्युफैक्चरिंग में इंडस्ट्रियल डेटा साइंटिस्ट, क्यूसी एनालिस्ट, प्रोसेस ऑटोमेशन स्पेशलिस्ट, रोबोटिक्स इंजीनियर और रिटेल  में रिटेल डेटा एनालिस्ट, आईटी प्रोसेस मॉडलर, डिजिटल इमेजिंग लीडर आदि के लिए रोल ओपन हैं।   

रिपोर्ट के अनुसार, मशीन लर्निंग स्पेशलिस्ट को 14 लाख रुपये सालाना सैलरी का शुरुआती पैकेज दिया जा सकता है। वहीं डेटा आर्किटेक्ट्स को 12 लाख रुपये तक पैकेज मिल सकता है। वहीं, अगर केंडिडेट के पास 8 साल तक का एक्सपीरियंस है तो उसे 25 लाख रुपये से 45 लाख रुपये तक का पैकेज भी ऑफर किया जा सकता है।
Advertisement

TeamLease Digital द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, 37% कंपनियां अपने कर्मचारियों को AI टूल्स उपलब्ध करवाना चाहती हैं। जबकि 30% कंपनियां ये मानती हैं कि AI लर्निंग कर्मचारियों के लिए जरूरी है जिससे कि उनकी छुपी हुई प्रतिभा को ऊपर लाया जा सके। वहीं, 56% कंपनियों का कहना है कि एआई टैलेंट के लिए बढ़ते डिमांड-सप्लाई गैप को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिएं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.