IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!

सीरीज में 5 मैच होंगे जिसका पहला मैच आज भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा।

IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है।
  • पहला मैच आज भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा।
  • सीरीज के सभी मैच आप अपने घर बैठे लाइव देख सकते हैं।
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज में 5 मैच होंगे जिसका पहला मैच आज भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के पास अब स्वयं को टी20 विश्व चैंपियन साबित करने का नया मौका होगा। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए चुनौती अब बड़ी होगी क्योंकि टी20 में इंग्लैंड को एक मजबूत टीम माना जाता है। ऐसे में अगर टीम की साख बचानी है तो यहां पर सोची-समझी रणनीति के साथ खेलना होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाकर बतौर कप्तान अय्यर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसलिए इस नई टी20 सीरीज से फैंस को उम्मीदें भी ज्यादा होंगीं।  

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मैच आप अपने घर बैठे लाइव देख सकते हैं। टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर यह मैच फ्री देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे। 

IND vs ENG T20I मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार, 1 जुलाई 2026 को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। 

IND vs ENG T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे होगा।

IND vs ENG T20I मैच टीवी पर कैसे देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। 

IND vs ENG T20I कहां देखें ऑनलाइन लाइव?

भारत-इंग्लैंड पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) पर होगी। आप यहां से मुकाबले का मजा मोबाइल और लैपटॉप पर भी ले सकते हैं। अगर आपके पास पहले से सब्सक्रिप्शन है तो फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  3. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  5. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  7. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  8. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  10. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »