• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक

पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक

धरती पर वैसे तो करीबन 71 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ है। हालांकि, इस इसमें से सिर्फ 2.5% से 3% हिस्सा ही पानी योग्य मीठा पानी है।

पानी में तैरने वाले सोलर पैनल, बिजली पैदा करने के साथ बचा रहे खूब पानी, जानें क्या है तकनीक

Photo Credit: Pexels/Abdulaziz hasan

ख़ास बातें
  • ऑस्ट्रेलिया में फ्लोटिंग फोटोवोल्टिक्स (FPV) सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।
  • ये पानी के स्रोतों के ऊपर एक छत की तरह काम करते हैं।
  • ये पावर ग्रिड को रिन्यूएबल एनर्जी भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

धरती पर वैसे तो करीबन 71 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ है। हालांकि, इस इसमें से सिर्फ 2.5% से 3% हिस्सा ही पानी योग्य मीठा पानी है और बाकी 97% खारा पानी है। दुनिया में कई देश इस समय जल संकट से जूझ रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं कि कैसे पानी को बचाया जाए। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया भी जल संकट का सामना कर रहा है। देश में पानी की सबसे ज्यादा खपत खेती में होती है जो कि देश का करीबन 70 प्रतिशत पानी का हिस्सा है। अब देश में पानी की सप्लाई से बचने के लिए नए तरह का फ्लोटिंग सोलर पैनल तैयार किए हैं, जिससे पानी का बचाव होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

तैरते हुए सोलर पैनल

  • ऑस्ट्रेलिया में फ्लोटिंग फोटोवोल्टिक्स (FPV) सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।
  • ये सोलर पैनल बांधों और जलाशयों के ऊपर लगाए जाते हैं।
  • ये पानी के स्रोतों के ऊपर एक छत की तरह काम करते हैं, जिससे पानी की सतह ढक जाती है और वाष्पीकरण से बचाव होता है।
  • ये पावर ग्रिड को रिन्यूएबल एनर्जी भी प्रदान करते हैं।

पानी भाप बनकर नहीं उड़ेगा
रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के बांधों और जलाशयों से हर साल करीबन 1,400 गीगालीटर पानी भाप बनकर उड़ जाता है। ये फ्लोटिंग सोलर पैनल बहुत सारा पानी बचा सकते हैं। इन पैनल को बनाने वाली कंपनी दावा करती है कि ये पैनल भाप बनने वाले पानी को आधे से भी कम कर सकते हैं। पानी के बचाव के लिए ऑस्ट्रेलियन रिन्यूएबल एनर्जी एजेंसी ने एक पहल में 8.5 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। इसके तहत सिंचाई वाले खेतों में और ज्यादा फ्लोटिंग सोलर पैनल लगा जाएंगे।

वैनॉन वॉटर के पास अभी ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पैनल सिस्टम में से एक है। यह सिस्टम साउथ विक्टोरिया के वॉर्नम्बूल में ब्रायर्ली बेसिन पर हर साल 600,000 किलोवाट-घंटे से ज्यादा रिन्यूएबल बिजली बनती है। इस नेटवर्क में लगे 1,260 पैनल सीधी धूप लेने के साथ-साथ नीचे पानी की सतह से टकराकर आने वाली धूप को भी सोखते हैं। इन्होंने हर साल लगभग 600 टन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद की है। इसी प्रकार गिप्पसलैंड वॉटर ने भी 644 फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाए हैं, जो अपनी पूरी क्षमता पर हर दिन 90 घरों को बिजली देने के लिए उचित किलोवाट बिजली पैदा कर रहे हैं।

फ्लोटिंग सोलर पैनल की खासयतें
फ्लोटिंग सोलर पैनल पानी के स्रोत को पूरी तरह से नहीं ढकते है जैसा कि आम तौर पर पानी के वाष्पीकरण को कम करने के लिए अन्य तरीकों में होता है। इससे शैवाल पनपने का खतरा नहीं रहता और पानी साफ रहता है। इन फायदों के चलते फ्लोटिंग सोलर पैनल ऑस्ट्रेलिया में तेजी के साथ अपनाएं जा रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Floating Solar Panel, Australia, Solar Energy, Green Energy
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »