Youtuber के घर इनकम टैक्‍स का छापा, 24 लाख रुपये नकद मिले, जानें पूरा मामला

IT Raid at YouTuber Home : तस्‍लीम नाम का युवक कुछ साल से अपना यूट्यूब चैनल चला रहा है। वह बरेली का रहने वाला है।

Youtuber के घर इनकम टैक्‍स का छापा, 24 लाख रुपये नकद मिले, जानें पूरा मामला

तस्‍लीम के भाई फ‍िरोज का दावा है कि उनका भाई शेयर मार्केट से जुड़े वीडियो बनाता है। वह अपनी इनकम पर टैक्‍स भी जमा करता है। (सांकेतिक इमेज )

ख़ास बातें
  • उत्तर प्रदेश में एक यूट्यूबर के घर पर पड़ा छापा
  • यूट्यूबर के घर से 24 लाख रुपये मिले नकद
  • पुलिस व एजेंसी कर रहे हैं मामले की जांच
विज्ञापन
यूट्यूब (Youtube) चैनल्‍स को कमाई के अच्‍छे जरिए के रूप में देखा जाता है बशर्ते कि आपके ढेरों सब्‍सक्राइबर्स हों और खूब व्‍यूज आते हों। लेकिन क्‍या यूट्यूब के जरिए भी अनैतिक कमाई की जा सकती है। उत्तर प्रदेश में एक यूट्यूबर पर पड़े छापे के बाद यह सवाल खड़ा हुआ है। आयकर विभाग को एक यूट्यूबर के घर पर छापेमारी के बाद 24 लाख रुपये नकद मिले हैं। यूट्यूबर का परिवार खुद को पाक-साफ बता रहा है, जबकि पुल‍िस मामले की जांच कर रही है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, तस्‍लीम नाम का युवक कुछ साल से अपना यूट्यूब चैनल चला रहा है। वह बरेली का रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, तस्‍लीम ने अपने यूट्यूब चैनल से 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने अवैध तरीके से कमाई की है। हालांकि तस्‍लीम का परिवार इन आरोपों से इनकार कर रहा है। 

तस्‍लीम के भाई फ‍िरोज का दावा है कि उनका भाई शेयर मार्केट से जुड़े वीडियो बनाता है। वह अपनी इनकम पर टैक्‍स भी जमा करता है। फ‍िरोज के मुताबिक, उनका भाई अपना यूट्यूब चैनल 'ट्रेडिंग हब 3.0' (Trading Hub 3.0) चलाता है। 

तस्‍लीम के परिवार का दावा है कि यूट्यूब से हुई 1.2 करोड़ रुपये की आय से वह पहले ही 4 लाख रुपये टैक्‍स दे चुके हैं। फ‍िरोज ने कहा कि हम कोई गलत काम नहीं करते। हम अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिससे हमें अच्छी आमदनी होती है। छापेमारी एक सोची-समझी साजिश है। तस्लीम की मां का भी यही कहना है कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

पुलिस की ओर इस बारे में अभी कोई प्रतिक्र‍िया सामने नहीं आई है। छापे में मिले नकद 24 लाख रुपयों के बारे में भी कुछ साफतौर पर  नहीं बताया गया है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Income tax raid, Youtuber, Bareilly, Tasleem, Internet News
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »