टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें

BSNL जल्द ही फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इसमें मुफ्त डेटा से लेकर ब्रॉडबैंड डील्स और कस्टमर्स को डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जून 2025 20:29 IST
ख़ास बातें
  • Google के Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro को जापान में बैन किया गया है
  • कंपनी पर बिना अनुमति के पेटेंट LTE टेक्नोलॉजी उपयोग करने का आरोप है
  • गूगल के लिए जापान एक बड़ा मार्केट है

Redmi K Pad में 8.8 इंच की 3K LCD स्क्रीन है

टेक्नोलॉजी के सेगमेंट में आपके लिए महत्वपूर्ण और दिलचस्प आज की कुछ प्रमुख खबरों का सार हम यहां पेश कर रहे हैं। Asus ने भारत में अपना नया Chromebook CX14 लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा अन्य दिलचस्प खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए आप इनके साथ दिए गए लिंक पर आप क्लिक कर सकते हैं।

1. Asus का Chromebook CX14  लैपटॉप भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च
 
बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Asus ने आखिरकार भारत में अपना नया Chromebook CX14 लॉन्च कर दिया है। इसमें Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया है, जिसे 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

2. Redmi K Pad टैबलेट 8.8-इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस

  चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने K Pad को लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में 8.8 इंच की 3K LCD स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 700 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Android का पहला 3K सुपर-रिजॉल्यूशन फुल फ्रेम गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

3. Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च, 150 से ज्यादा मोड का करेगा सपोर्ट, जानें फीचर्स

  
Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट बैंड Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च कर दिया है। इस बैंड में 2.0 मिमी बेजल्स के साथ 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। यह स्मार्ट बैंड 150 से ज्यादा वर्कआउट मोड को ट्रैक करता है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Advertisement

4. Google Pixel 7 आखिर क्यों हुआ जापान में बैन?
Advertisement

  अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google को इंटरनेशनल मार्केट में एक बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जापान में अब Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro की बिक्री पर प्रतिबंध लग गया है। जापान एक एक कोर्ट ने पेटेंट उल्लंघन के मामले में फैसला सुनाते हुए यह प्रतिबंध लगाया है। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

5.  BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश
Advertisement

  
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द ही फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इसमें मुफ्त डेटा से लेकर ब्रॉडबैंड डील्स और कस्टमर्स को डिस्काउंट की पेशकश की जा सकती है। हाल ही में BSNL ने अपनी 5G सर्विस के लॉन्च की भी घोषणा की थी। इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.