Huawei MateBook GT 14 लैपटॉप OLED डिस्प्ले, 140W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei MateBook GT 14 में 14.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.8K रेजॉल्यूशन है।

Huawei MateBook GT 14 लैपटॉप OLED डिस्प्ले, 140W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
ख़ास बातें
  • Huawei MateBook GT 14 में 14.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei MateBook GT 14 की कीमत 7,499 युआन (लगभग 86,843 रुपये) है।
  • Huawei MateBook GT 14 लैपटॉप Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर से लैस है।
विज्ञापन
Huawei ने Huawei MateBook GT 14 लैपटॉप पेश किया है। यह लैपटॉप प्रोफेशनल और गेमर्स के लिए तैयार किया गया एक हाई परफॉर्मेंस डिवाइस है। इस लैपटॉप में 2.8K रेजॉल्यूशन वाली 14.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। यह बेहतर कलर गेमट का सपोर्ट करता है। आइए Huawei MateBook GT 14 लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Huawei MateBook GT 14 Price


Huawei MateBook GT 14 की कीमत 7,499 युआन (लगभग 86,843 रुपये) से शुरू होती है। यह लैपटॉप फिलहाल Huawei की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।


Huawei MateBook GT 14 Specifications


Huawei MateBook GT 14 में 14.2 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2.8K रेजॉल्यूशन है। MateBook GT 14 लैपटॉप में मेटलाइज्ड ग्राफीन कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो MateBook GT 14 में 32GB तक RAM और 2TB PCIe 4.0 SSD दी गई है। लैपटॉप में हुवावे की सुपर टर्बो 3.0 टेक्नोलॉजी शामिल है, जो 115W का पीक परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इस लैपटॉप में एक 140W गैलियम नाइट्राइड चार्जर शामिल है, जो कंपेटिबल डिवाइसेज के लिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

थर्मल परफॉर्मेंस को मैनेज करने के लिए हुवावे ने मेटलाइज्ड ग्राफीन कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला एक नया कूलिंग सिस्टम शामिल किया है। सिस्टम में एक रियर एग्जॉस्ट स्ट्रक्चर, सेकेंड जनरेशन का शार्क फिन फैन और 10 हजार होल वाला डॉट मैट्रिक्स एयर इनटेक शामिल है। MateBook GT 14 में लुमिनियस लोगो के साथ एक स्लीक डिजाइन और ओपन करने पर 10.85 मिमी स्क्रीन लिफ्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी-सी, एचडीएमआई और एसडी कार्ड स्लॉट शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »