• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर चुपचाप चैट में फोटो या लिंक देखने का आसान तरीका, सामने वाले को नहीं लगेगी भनक

WhatsApp पर चुपचाप चैट में फोटो या लिंक देखने का आसान तरीका, सामने वाले को नहीं लगेगी भनक

WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

WhatsApp पर चुपचाप चैट में फोटो या लिंक देखने का आसान तरीका, सामने वाले को नहीं लगेगी भनक

Photo Credit: Unsplash/Christian Wiediger

वॉट्सऐप लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन

WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स इसका इस्तेमाल करते हैं। अगर आपका कोई दोस्त या करीबी आपको वॉट्सऐप पर मैसेज भेजता है और आप उसे सीक्रेट तरीके से देखना चाहते हैं, जिससे आप उस मैसेज के बारे में जान भी पाएंगे और सामने वाले यूजर को पता भी नहीं चलेगा। आप बिलकुल सही जगह पर आएं हैं। यहां आप आसानी से जान पाएंगे कि आपके दोस्त ने जो मैसेज में लिंक भेजा है उसमें क्या है। सबसे खास यह है कि इसके लिए आपको Seen ऑफ करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां हम आपको बता रहे हैं कि वॉट्सऐप पर किसी लिंक को कैसा देखा जाए, जिससे सामने वाले यूजर को उसकी भनक भी न लगे।

WhatsApp पर बिना सामने वाले को बताए मैसेज लिंक खोलने का तरीका कुछ इस प्रकार है:

सबसे पहले आपको अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है और उसके बाद उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसने आपको मैसेज में कोई लिंक भेजा है।

चैट पर जाने के बाद आपको उस यूजर की फोटो पर क्लिक करना है और चैट पूरी खुलने के बाद दोबारा फोटो पर क्लिक करना है।

अब नया ऑप्शन आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसके बाद आपको मीडिया, लिंक्स और डॉक्स के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

मीडिया, लिंक्स और डॉक्स के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको लिंक्स पर जाना है।

लिंक्स पर जाने के बाद आपको उस लिंक पर क्लिक करना है जो कि आपको उस व्यक्ति द्वारा हाल ही में भेजा गया है।

यहां पर आप इस लिंक को खोलकर क्लिक कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि इस लिंक में क्या है या कैसी जानकारी दी गई है। इसके अलावा आप यहां पर फोटो या डॉक्स पर भी क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि उसमें क्या भेजा गया है।

यह पर लिंक पर क्लिक करने के बाद भी सामने वाले यूजर को पता नहीं चलेगा कि आपने उस लिंक को खोलकर चेक कर लिया है। आप फोटो और डॉक्स भी यहां देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको पहले से ही ऑटो मीडिया डाउनलोड का विकल्प चालू रखना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Tricks, WhatsApp Features
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »