Whatsapp Tricks

Whatsapp Tricks - ख़बरें

  • WhatsApp पर फोटो हो जाती है खराब? ये सेटिंग ऑन करते ही हर बार मिलेगा HD क्वालिटी!
    WhatsApp पर फोटो और वीडियो भेजते समय उनकी क्वालिटी अक्सर कम हो जाती है क्योंकि ऐप मीडिया फाइल्स को कंप्रेस करता है। लेकिन अब यूजर्स HD मीडिया अपलोड क्वालिटी को डिफॉल्ट सेटिंग के तौर पर ऑन कर सकते हैं। इसके बाद फोटो और वीडियो बेहतर क्वालिटी में भेजी जा सकती हैं। WhatsApp में हर बार अलग से HD ऑप्शन चुनने का तरीका भी दिया गया है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट मोड का इस्तेमाल करके लगभग ओरिजिनल क्वालिटी में भी फोटो और वीडियो भेजे जा सकते हैं। यहां हमने HD मीडिया भेजने के सभी आसान तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताए हैं।
  • WhatsApp पर परेशान करते हैं ब्रांड्स के मैसेज? एक शब्द लिखते ही क्लीन हो जाएगा इनबॉक्स
    WhatsApp पर आजकल बैंक ऑफर्स, शॉपिंग डील्स और अलग-अलग कंपनियों के Promotional Messages लगातार आने लगे हैं। कई बार इन मैसेज की वजह से जरूरी चैट्स ढूंढना मुश्किल हो जाता है। हालांकि WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से अनचाहे मार्केटिंग मैसेज रोके जा सकते हैं। यूजर्स बिजनेस चैट mute कर सकते हैं, unsubscribe ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं या परेशान करने वाले अकाउंट्स को block भी कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp का “Block Unknown Account Messages” फीचर भी spam कंट्रोल करने में मदद करता है। यहां जानें WhatsApp पर Promotional Messages रोकने के आसान तरीके।
  • WhatsApp वेब को कैसे करें लॉक, अकाउंट रहेगा सुरक्षित, कोई नहीं कर पाएगा एक्सेस
    अगर आप वॉट्सऐप को लैपटॉप या वेब प्लेटफॉर्म पर चलाते हैं तो आपको ध्यान देना चाहिए कि इसमें थोड़ी प्राइवेसी की कमी रहती है। एक्सटेंशन लगा कर भी यह लॉक नहीं होता है, लेकिन अब आप वॉट्सऐप को वेब पर लॉक कर सकते हैं। कोई भी वॉट्सऐप वेब का एक्सेस बिना पासवर्ड नहीं कर पाएगा और आप WhatsApp को वेब पर भी लॉक कर पाएंगे।
  • WhatsApp यूजर्स सावधान! GhostPairing से हैक हो सकता है आपका अकाउंट, ऐसे करें बचाव
    WhatsApp यूजर्स के लिए नए खतरे का पता लगाया गया है। साइबरसिक्योरिटी फर्म Gen Digital ने इस खतरे के बारे में पता लगाया है। फर्म के अनुसार, ऐप की वैध डिवाइस-लिंकिंग सुविधा का गलत इस्तेमाल करके हैकर्स अब सामने वाली डिवाइस का पूरा एक्सेस पा सकते हैं। इसके लिए हैकर्स को डिवाइस के सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि वे ऐसी सोशल ट्रिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे यूजर खुद ही झांसे में आकर डिवाइस का एक्सेस हैकर्स को दे देता है।
  • WhatsApp में आया कमाल का अपडेट! मिस्ड कॉल मैसेज, नए Status Stickers और Web के लिए बहुत कुछ
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई रोचक फीचर अपडेट जारी किए हैं। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी किए गए ये फीचर अब यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा मजेदार बनाने वाले हैं। कंपनी ने कॉलिंग, चैट, स्टेटस से जुड़े नए अपडेट्स इंटरफेस में जोड़े हैं। इनमें मिस्ड कॉल अलर्ट, स्टेटस पर नए स्टिकर्स, AI इमेज इम्प्रूवमेंट्स जैसे फीचर्स प्रमुख हैं जो आपके अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।
  • WhatsApp में आ रहा सबसे तगड़ा फीचर, बस एक क्लिक में अकाउंट होगा 'सुपर-सेफ!' जानें कैसे
    WhatsApp अपने यूजर्स को साइबर सिक्योरिटी की नई लेयर उपलब्ध करवाने जा रहा है जिसके बाद ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं से यूजर्स को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। WABetaInfo के अनुसार WhatsApp ने नए सिक्योरिटी फीचर को डिजाइन किया है जिसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो साइबर अटैक के निशाने पर होते हैं।
  • WhatsApp पर चुपचाप चैट में फोटो या लिंक देखने का आसान तरीका, सामने वाले को नहीं लगेगी भनक
    अगर आपका कोई दोस्त या करीबी आपको वॉट्सऐप पर मैसेज भेजता है और आप उसे सीक्रेट तरीके से देखना चाहते हैं, जिससे आप उस मैसेज के बारे में जान भी पाएंगे और सामने वाले यूजर को पता भी नहीं चलेगा। आप बिलकुल सही जगह पर आएं हैं। यहां आप आसानी से जान पाएंगे कि आपके दोस्त ने जो मैसेज में लिंक भेजा है उसमें क्या है। सबसे खास यह है कि इसके लिए आपको Seen ऑफ करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • WhatsApp पर लाइव लोकेशन को अपने मुताबिक ऐसे बदलें!
    WhatsApp पर आपसे करंट लोकेशन मांगी गई है तो आप उसे इस प्रकार बदल कर भेज सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेहद आसान तरीके से आप अपने बॉस या अन्य किसी व्यक्ति के साथ फेक या कोई दूसरी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। सबसे पहले फोन में जाकर उस व्यक्ति की चैट को खोलना है और फिर लोकेशन पर जाकर मैनुअली चयन करना है और फिर भेजना है।
  • WhatsApp ने भारत में सिर्फ एक महीने में बैन किए 80 लाख अकाउंट, जानें क्यों
    Meta की ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट यूजर्स के लिए एक सेफ माहौल बनाए रखने के कंपनी के प्रयासों को दर्शाती है। इस बात पर जोर दिया गया कि ये कदम प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी के लिए उठाए गए थे। रिपोर्ट से पता चला कि मेटा ने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 4(1)(डी) और धारा 3ए(7) के प्रावधानों का पालन करते हुए भारत में लगभग 8.45 मिलियन वॉट्सऐप अकाउंट पर बैन लगा दिया।
  • WhatsApp पर गलती से डिलीट हो गई है किसी की चैट? इन 3 तरीकों से वापस रिकवर करें!
    यह गाइड आपको डिलीट किए गए चैट को वापस हासिल करने के तरीकों के बारे में बताएगी, जिसमें क्लाउड या लोकल बैकअप से लेकर थर्ड-पार्टी टूल्स तक शामिल हैं। ऐसा Android और iOS, दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर संभव है, इसलिए हम यहां दोनों के बारे में बता रहे हैं।
  • इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद आपके WhatsApp पर लग जाएगी डबल सिक्योरिटी! जानें यह ट्रिक
    यूं तो व्हाट्सऐप को OTP के बिना सेटअप नहीं किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि Meta के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर को सिक्योरिटी की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है। इस गाइड में हम आपको टू-स्टेप वैरिफिकेशन को इनेबल और मैनेज करने के स्टेप्स के बारे में बताएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि आपकी चैट, मीडिया और निजी डिटेल्स निजी और सुरक्षित रहें।
  • WhatsApp पर बिना अपने अकाउंट की जानकारी दिए Instagram रील्स ऐसे करें शेयर, ये है पूरा तरीका
    Instagram रील वॉट्सऐप पर शेयर करना चाहते हैं, लेकिन आप उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी नहीं देना चाहते हैं तो यहां उसका आसान तरीका जान सकते हैं। कई बार क्या होता है कि आपका कोई प्राइवेट अकाउंट है और उसको सभी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस प्रकार अपनी प्राइवेसी बरकरार रख सकते हैं।
  • Whatsapp पर किसी ने मैसेज भेजकर कर दिया है डिलीट, ये है पढ़ने का आसान तरीका
    अगर आपके किसी दोस्त या करीबी ने आपको वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर डिलीट कर दिया है और आपके मन में उसे जानने की इच्छा हो रही है तो अब इसका हल है। सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में जाकर wa web plus extension सर्च करना है। उसके बाद आपको ऐड टू क्रॉम करना है, फिर दाईं ओर टॉप पर wa web plus पर क्लिक करना है।
  • बिना नम्बर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! ये रहे आसान तरीके
    WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए आपको यूजर के फोन नम्बर को पहले अपने डिवाइस में सेव करना पड़ता है। लेकिन आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं। ब्राउजर में लिंक क्रिएट करके वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं। Truecaller ऐप के माध्यम से भी बिना नम्बर सेव किए मैसेज कर सकते हैं। Google Assistant के माध्यम से भी ऐसा किया जा सकता है।
  • WhatsApp में आया बड़े काम का फीचर! स्पैम कॉल अब चुटकी में होगी ब्लॉक, ये रहा तरीका
    नया फीचर यूजर को स्पैम मैसेज पहचानने और ब्लॉक करने की सुविधा देता है जिसमें न तो डिवाइस को अनलॉक करना होगा, और न ही ऐप में जाकर स्पैम को ब्लॉक करने की जरूरत पड़ेगी।

Whatsapp Tricks - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »