कैसे पता करें आपका पासवर्ड कहां-कहां लीक हुआ है? ये हैं 3 आसान तरीके

https://haveibeenpwned.com एक फ्री और सबसे पॉपुलर टूल है, जो यह बताता है कि आपका ईमेल किसी डेटा लीक का हिस्सा बना है या नहीं।

कैसे पता करें आपका पासवर्ड कहां-कहां लीक हुआ है? ये हैं 3 आसान तरीके

अगर लीक मिला है, तो तुरंत उस पासवर्ड को हर जगह से बदल दें

ख़ास बातें
  • Have I Been Pwned वेबसाइट से फ्री में चेक करें पासवर्ड लीक हुआ या नहीं
  • Google Password Manager दिखाता है कौन-कौन से पासवर्ड ब्रेच में आए हैं
  • Firefox Monitor से सेट करें ब्रीच अलर्ट ताकि तुरंत मिले जानकारी
विज्ञापन
हर दिन हजारों अकाउंट्स हैक होते हैं और लोगों को तब पता चलता है जब बहुत देर हो चुकी होती है। डेटा ब्रीच अब सिर्फ बड़ी कंपनियों की समस्या नहीं रह गई, आपका Gmail, Instagram या बैंक अकाउंट का पासवर्ड भी लीक हो सकता है, वो भी बिना आपकी जानकारी के। और सबसे डरावनी बात ये है कि हम में से ज्यादातर लोग इसे सीरियसली लेते ही नहीं।

आजकल कई वेबसाइट्स और ऐप्स खुद यूजर को अलर्ट भेजते हैं अगर उनका डेटा लीक हुआ है। लेकिन अगर आपने कभी कोई पुराना पासवर्ड दोबारा यूज किया है, तो खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद समय-समय पर चेक करें कि आपका पासवर्ड कहीं ऑनलाइन लीक तो नहीं हो गया।

इस आर्टिकल में हम बताएंगे तीन आसान और फ्री तरीके जिनसे आप चेक कर सकते हैं कि आपका ईमेल या पासवर्ड किसी डेटा लीक में शामिल हुआ है या नहीं।
 

1. Have I Been Pwned वेबसाइट पर ईमेल डालकर चेक करें

https://haveibeenpwned.com एक फ्री और सबसे पॉपुलर टूल है, जो यह बताता है कि आपका ईमेल किसी डेटा लीक का हिस्सा बना है या नहीं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह टूल शुरुआत से आज तक बिल्कुल मुफ्त है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें, फिर अपना ईमेल एड्रेस डालें और “Pwned?” पर क्लिक करें।

अगर आपका डेटा किसी लीक में मिला है, तो वेबसाइट आपको बताएगी किस कंपनी के साथ और कब ये हुआ था। यह टूल पूरी तरह से सेफ है और किसी पासवर्ड की मांग नहीं करता।
 

2. Google Password Manager से ब्रेच अलर्ट चेक करें

अगर आप Chrome यूज करते हैं और पासवर्ड्स को Google में सेव रखते हैं, तो आप Google Password Manager से आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका कोई पासवर्ड ब्रीच में आया है या नहीं।

स्टेप्स:
  • Chrome में जाएं > Settings > Autofill > Password Manager
  • “Check Passwords” ऑप्शन पर क्लिक करें
  • Google आपको दिखाएगा कौन-कौन से पासवर्ड लीक हुए हैं, कमजोर हैं या बार-बार यूज हो रहे हैं
 

3. Firefox Monitor से भी पा सकते हैं लीक की जानकारी

https://monitor.firefox.com भी Have I Been Pwned API पर बेस्ड एक सर्विस है। यहां भी आप ईमेल डालकर जान सकते हैं कि आपका अकाउंट कभी ब्रीच हुआ है या नहीं। इसमें आप ईमेल अलर्ट भी सेट कर सकते हैं, ताकि भविष्य में कोई ब्रेच हो तो आपको तुरंत पता चल जाए।
 

अगर पासवर्ड लीक हुआ है, तो क्या करें?

  • अगर लीक मिला है, तो तुरंत उस पासवर्ड को हर जगह से बदल दें
  • जहां-जहां वही पासवर्ड यूज किया था, वहां अलग-अलग स्ट्रॉन्ग पासवर्ड लगाएं।
  • 2‑Factor Authentication (2FA) जरूर ऑन करें
  • पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें ताकि हर जगह अलग और मजबूत पासवर्ड रख सकें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Have I Been Pwned, Password Leak, Password Monitor
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »