गलत UPI आईडी में भेजा गया पैसा इन आसान स्टेप्स से पाएं वापस!

अगर पेमेंट सर्विस ऐप से मदद मांगने के बाद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो आप RBI लोकपाल के पास इसके बारे में संपर्क कर सकते हैं।

गलत UPI आईडी में भेजा गया पैसा इन आसान स्टेप्स से पाएं वापस!

गलत यूपीआई आईडी में पैसा भेजे जाने पर घबराने की बजाए धैर्य से काम लें

ख़ास बातें
  • पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर ऐप के कस्टमर केयर पोर्टल पर करें संपर्क
  • समाधान न होने पर RBI लोकपाल से भी की जा सकती है शिकायत
  • RBI डिजिटल लेन-देन से संबंधित निर्देश करता है जारी
विज्ञापन
डिजिटल जमाने में पैसे के लेन-देन का तरीका भी डिजिटल हो गया है। अब हार्ड कैश से लेन-देन की बजाए लोग डिजिटल तरीके से लेन-देन करना पसंद करते हैं। इसके लिए यूपीआई (UPI) यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस ने इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। इसमें कई तरह के फायदे हैं, जैसे कि, समय की बड़ी बचत है, आपको बैंक और और एटीएम के बाहर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास हार्ड कैश उपलब्ध नहीं है, तो भी लेन-देन से संबंधित आपका बड़े से बड़ा काम भी नहीं रुकता है। आपको बस एक क्यूआर कोड स्कैन करना होता है और झट से पैसा ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन अगर कभी किसी गलत अकाउंट में UPI ट्रांजैक्शन हो गया, तो क्या करें? हम आपको बताते हैं कि गलत अकाउंट में पैसा पहुंच जाए तो उसके लिए क्या समाधान किए जा सकते हैं। 

अगर आप गलती से किसी गलत UPI आईडी में पैसा भेज देते हैं तो कई बार घबरा जाते हैं कि अब क्या करें! पैसा वापस कैसे आएगा? लेकिन आपको इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ा धैर्य से काम लेने की जरूरत है। यहां पर जो स्टेप्स बताए जा रहे हैं, उनकी मदद से आप बहुत आसानी से गलत अकाउंट में भेजा गया पैसा वापस पा सकते हैं।

RBI कहता है कि ऐसी स्थिति, जब आप गलती से किसी गलत अकाउंट में डिजिटली ट्रांजैक्शन कर देते हैं, तो ऐसे में आपको सबसे पहले उस पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के पास एक शिकायत दर्ज करवानी चाहिए जिसके माध्यम से आपने ये ट्रांजैक्शन किया है। 

जब भी आप किसी पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो उस सर्विस प्रोवाइडर का एक कस्टमर केयर नम्बर भी दिया होता है। आप इसके लिए उनकी कस्टमर सर्विस से भी मदद ले सकते हैं। Paytm, Google Pay, PhonePe आदि सभी ऐप्स का कस्टमर सर्विस पोर्टल होता है, इस पर जाकर आप मदद ले सकते हैं। 

अगर पेमेंट सर्विस ऐप से मदद मांगने के बाद भी आपकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है तो आप RBI लोकपाल के पास इसके बारे में संपर्क कर सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, लोकपाल को खासतौर पर कस्टमर्स की इसी तरह की समस्याओं के लिए नियुक्त किया होता है। 

अगर आपका पेमेंट सर्विस प्रोवाइड आरबीआई के निर्देशों (RBI Guidelines) का पालन नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। यानि कि अगर यूपीआई, भारत क्यूआर कोड और दूसरे माध्यमों से ट्रांजैक्शन किया जाता है और बेनिफिशिअरी अकाउंट के लिए वह फेल हो जाता है तो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को वह एक समय सीमा के भीतर सेंडर के पास वापस क्रेडिट करना होता है। अगर आपका पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर ऐप ऐसा नहीं करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UPI, UPI Payment, UPI Payment Failure, UPI News, UPI RBI guidelines
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  2. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  3. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  4. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  5. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  6. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  7. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  9. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  10. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »