• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!

बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!

Samsung ने अपने चिप कर्मचारियों के साथ बोनस विवाद पर समझौता किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों को करोड़ों रुपये तक बोनस मिल सकता है।

बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!

Photo Credit: Samsung

Samsung और उसके चिप कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर बड़ा समझौता हुआ है

ख़ास बातें
  • Samsung कर्मचारियों को करोड़ों रुपये तक बोनस मिलने की खबर है
  • बोनस विवाद को लेकर कंपनी और यूनियन के बीच समझौता हुआ
  • AI और सेमीकंडक्टर कारोबार से बढ़े मुनाफे को इसकी वजह माना जा रहा है
विज्ञापन

Samsung Electronics अपने चिप डिवीजन के कर्मचारियों को इस साल भारी बोनस देने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने लेबर यूनियन के साथ एक अस्थायी समझौता किया है, जिसके तहत कर्मचारियों को औसतन 513 मिलियन वॉन यानी लगभग 3.28 करोड़ रुपये तक बोनस मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फैसला AI और सेमीकंडक्टर कारोबार से बढ़ते मुनाफे के बीच लिया गया है। यह समझौता अभी यूनियन वोटिंग के अधीन है, जो 22 मई से 27 मई तक चलेगी।

Bloomberg के मुताबिक Samsung इस ऑफर के तहत अपने ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 10.5 प्रतिशत हिस्सा स्टॉक बोनस के रूप में कर्मचारियों को देगी। इसके अलावा 1.5 प्रतिशत अलग से कैश बोनस भी शामिल होगा। यह योजना 10 साल तक लागू रह सकती है, हालांकि इसके लिए कंपनी को तय मुनाफे के लक्ष्य पूरे करने होंगे। रिपोर्ट के अनुसार बोनस का एक-तिहाई हिस्सा कर्मचारी तुरंत बेच सकेंगे, जबकि बाकी हिस्सा अगले दो साल में किस्तों में मिलेगा। पहली पेमेंट 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

हालांकि सभी कर्मचारियों को बराबर फायदा नहीं मिलेगा। Reuters की एक रिपोर्ट में यूनियन सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मेमोरी चिप यूनिट में 80 मिलियन वॉन सालाना बेस सैलरी पाने वाला कर्मचारी इस साल कुल मिलाकर करीब 626 मिलियन वॉन तक बोनस हासिल कर सकता है। वहीं SK Hynix के कर्मचारियों को इससे भी ज्यादा बोनस मिलने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अगर SK Hynix का मुनाफा तय लेवल तक पहुंचता है, तो वहां कर्मचारियों को 700 मिलियन वॉन से ज्यादा तक बोनस मिल सकता है। Samsung के उलट वहां कर्मचारी स्टॉक की जगह कैश बोनस चुन सकते हैं।

बता दें कि Samsung के कर्मचारी लंबे समय से ज्यादा बोनस की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि कंपनी का मुनाफा बढ़ रहा है, खासकर AI और सेमीकंडक्टर बिजनेस की वजह से, इसलिए बोनस भी सीधे कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट से जुड़ा होना चाहिए। कर्मचारी उस लिमिट को भी हटाना चाहते थे, जिसमें बोनस को सालाना सैलरी के आधे तक सीमित रखा गया था।

इसी मांग को लेकर Samsung और उसके लेबर यूनियन के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। मामला इतना बढ़ गया था कि दक्षिण कोरिया सरकार को भी बीच में आना पड़ा। अगर कर्मचारी बड़े स्तर पर हड़ताल करते और चिप प्रोडक्शन रुकता, तो देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता था।

अब जो समझौता हुआ है, वह इसी बोनस विवाद को लेकर Samsung और उसके कर्मचारियों के यूनियन के बीच हुआ अस्थायी एग्रीमेंट है। इसके तहत कंपनी ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 10.5% हिस्सा बोनस के तौर पर देने को तैयार हुई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »