OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है जिसमें 3x जूम फीचर होगा।
OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
OnePlus 16 के लॉन्च से पहले एक के बाद एक लीक सामने आ रहे हैं। फोन को लेकर काफी चर्चा है और इसमें कई धांसू फीचर्स कंपनी दे सकती है। अब लेटेस्ट अपडेट इसके डिस्प्ले और कैमरा के बारे में आया है। खबर है कि फोन में अबतक का सबसे हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा फोन में अबतक का सबसे हाई क्वालिटी पेरिस्कोप कैमरा भी कंपनी दे सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से इन फीचर्स के बारे में।
OnePlus 16 को लेकर लेटेस्ट लीक सामने आया है जो इसके डिस्प्ले और कैमरा के बारे में है। चीन के जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू (via) की ओर से खुलासा किया गया है कि OnePlus 16 कंपनी का हई परफॉर्मेंस कैमरा फोन होगा। इसके साथ ही इसमें अबतक का सबसे हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल सकता है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में कंपनी 185Hz का डिस्प्ले दे सकती है। लेकिन इससे पहले आई रिपोर्ट में सामने आया था कि फोन 240Hz तक रिफ्रेश रेट से लैस होकर आ सकता है।
यहां पर रोचक बात यह है कि अगर यह मोबाइल डिवाइस 185Hz रिफ्रेश रेट भी देता है तो कंपनी का अबतक का सबसे हाई रिफ्रेश रेट वाला फोन होगा। वहीं, इससे पहले आए OnePlus 15 में 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दूसरा बड़ा अपडेट इसके कैमरा को लेकर मिल रहा है। OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है जिसमें 3x जूम फीचर होगा। इतना ही नहीं, इसमें समर्पित AI बटन भी मिलने की बात सामने आई है। यानी फोन का कैमरा जबरदस्त फीचर्स से लैस होकर आ सकता है।
इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले भी खास हो सकता है। फोन में OLED डिस्प्ले होने की चर्चा है। इसमें फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में चारों तरफ बहुत पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं। OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर बताया गया है जिसका मॉडल नम्बर SM8975 कहा गया है। यह क्वालकॉम का अगला चिपसेट होगा जो कि 5GHz की क्लॉक स्पीड तक जा सकता है। फोन OxygenOS 17 के साथ रन करेगा जो कि Android 17 बेस्ड होगा। फोन सबसे पहले चीन में अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास