Honda के टू-व्हीलर्स की अप्रैल में बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी 

पिछले महीने कंपनी की बिक्री 5,41,946 यूनिट्स की रही। इसमें देश में 4,81,046 यूनिट्स की बिक्री और 60,900 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है

Honda के टू-व्हीलर्स की अप्रैल में बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी 

पिछले महीने कंपनी ने पूर्वी भारत में 80 लाख यूनिट्स की बिक्री को भी पार किया है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी की बिक्री 5,41,946 यूनिट्स की रही
  • HMSI ने हरियाणा के मानेसर में नई इंजन असेंबली लाइन भी शुरू की है
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी थी
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की अप्रैल में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 45 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 5,41,946 यूनिट्स की रही। इसमें देश में 4,81,046 यूनिट्स की बिक्री और 60,900 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। 

पिछले महीने कंपनी ने पूर्वी भारत में 80 लाख यूनिट्स की बिक्री को भी पार किया है। इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के क्षेत्र शामिल हैं। HMSI ने हरियाणा के मानेसर में नई इंजन असेंबली लाइन भी शुरू की है। यह 100 cc से लेकर 300 cc तक की रेंज में प्रति दिन 600 इंजन की मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी थी। HMSI ने 48,93,522 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की है। 

हाल ही में कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें SP160 मोटरसाइकिल और Dio 125 शामिल हैं। SP160 का प्राइस 1.18 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Dio 125 कंपनी का एक्टिवा के बाद दूसरा 125 cc का स्कूटर है। इसका प्राइस 83,400 रुपये से 92,300 रुपये का है। HMSI ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन  और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। 

SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8  kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसके साथ स्पेशल 10 वर्ष की वॉरंटी दे रही है जिसमें तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी और सात वर्ष की वैकल्पिक वॉरंटी है। इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »