Activa और  Shine 125 के दम पर होंडा मोटरसाइकिल की सेल्स 12 प्रतिशत बढ़ी 

कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें SP160 मोटरसाइकिल और Dio 125 स्कूटर शामिल हैं

Activa और  Shine 125 के दम पर होंडा मोटरसाइकिल की सेल्स 12 प्रतिशत बढ़ी 

हाल ही में कंपनी ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी

ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 48,93,522 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की है
  • इसकी मार्च में सेल्स बढ़कर 3,86,455 यूनिट्स पर पहुंच गई
  • Dio 125 कंपनी का एक्टिवा के बाद दूसरा 125 cc का स्कूटर है
विज्ञापन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की सेल्स पिछले वित्त वर्ष में 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 48,93,522 यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की है। इसकी मार्च में सेल्स बढ़कर 3,86,455 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसकी देश में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 81 प्रतिशत बढ़ी है। इसके एक्सपोर्ट में लगभग 95 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। 

कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। इनमें SP160 मोटरसाइकिल और Dio 125 शामिल हैं। SP160 का प्राइस 1.18 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Dio 125 कंपनी का एक्टिवा के बाद दूसरा 125 cc का स्कूटर है। इसका प्राइस 83,400 रुपये से 92,300 रुपये के बीच है। 

हाल ही में HMSI ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन  और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8  kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इसके साथ स्पेशल 10 वर्ष की वॉरंटी दे रही है जिसमें तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी और सात वर्ष की वैकल्पिक वॉरंटी होगी। 

इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स और मोपेड बनाने में 3.4 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। दुनिया के बड़े टू-व्हीलर्स मेकर में से एक होंडा की योजना इस दशक के अंत तक 30 नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। कंपनी का इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की कॉस्ट को भी घटाने का लक्ष्य है। कंपनी ने बताया था कि वह अपनी मोटरसाइकिल्स के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए वह 2025 तक लगभग 70 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इसके बाद 2030 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर लगाए जाएंगे। होंडा ने 2030 तक अपनी ग्लोबल सेल्स का लक्ष्य भी बढ़ाकर 40 लाख यूनिट्स किया है। कंपनी की योजना शुरुआत में अपने इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले मॉडल्स के लिए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »