Honda की  City सेडान पर भारी डिस्काउंट, 1 लाख रुपये से ज्यादा की होगी बचत

होंडा कार्स की फ्लैगशिप सेडान City और Amaze पर इस महीने के अंत तक यह डिस्काउंट उपलब्ध है

Honda की  City सेडान पर भारी डिस्काउंट, 1 लाख रुपये से ज्यादा की होगी बचत

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले वर्ष लॉन्च की गई Elevate SUV पर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है

ख़ास बातें
  • कंपनी की फ्लैगशिप सेडान City और Amaze पर डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • Honda City पर अधिकतम 1.11 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है
  • पिछले कुछ महीनों में कंपनी को Elevate ने सेल्स बढ़ाने में मदद की है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda Cars ने फरवरी में अपनी कुछ कारों पर डिस्काउंट और बेनेफिट्स की पेशकश की है। कंपनी की फ्लैगशिप सेडान City और Amaze पर इस महीने के अंत तक यह पेशकश उपलब्ध है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई Elevate SUV पर डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Honda City पर अधिकतम 1.11 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें पिछले वर्ष दिसंबर तक मैन्युफैक्चर की गई इस कार पर 25,000 रुपये का डिस्काउंट या 26,947 रुपये की एक्सेसरीज शामिल हैं। इसके अलावा 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कंपनी ने 4,000 रुपये के कस्टमर लॉयल्टी बोनस की भी पेशकश की है। इसके साथ 5,000 रुपये तक कॉरपोरेट बोनस और 20,000 रुपये का स्पेशल कॉरपोरेट बोनस दिया जा रहा है। इस वर्ष जनवरी या इसके बाद मैन्युफैक्चर की गई इस कार पर कंपनी  15,000 रुपये का डिस्काउंट या 16,296 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज दी जा रही हैं। इसके अलावा 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। 

कंपनी एक्सटेंडेड वॉरंटी ऑफर के तहत भी बेनेफिट्स दे रही है। ये  VX और ZX वेरिएंट्स पर उपलब्ध हैं। होंडा कार्स ने चौथे और पांचवे वर्षों के लिए वॉरंटी लेने पर 13,651 रुपये के इंसेंटिव की पेशकश की है। इसके अलावा Elegant Edition पर 36,500 रुपये का बेनेफिट भी दिया जा रहा है। कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट सेडान Amaze पर 92,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की जनवरी में सेल्स 10 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 8,681 यूनिट्स की रही है। जापान की इस ऑटोमोबाइल कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। इसने जनवरी में 4,531 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। कंपनी की ग्रोथ में पिछले वर्ष लॉन्च की गई SUV Elevate का बड़ा योगदान है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Elevate को लॉन्च किया गया था। इसकी प्रत्येक महीने में औसत बिक्री 4,000 यूनिट्स से अधिक की है। होंडा कार्स ने पिछले वर्ष जनवरी में 7,821 यूनिट्स बेची थी। पिछले कुछ महीनों में होंडा कार्स को Elevate ने सेल्स बढ़ाने में मदद की है।  इस बारे में कंपनी की भारत में यूनिट के डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Yuichi Murata ने कहा, "नए वर्ष की शुरुआत में हमारे मॉडल्स के लिए पॉजिटिव डिमांड है। Elevate का मजबूत प्रदर्शन बरकरार है।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »