Honda की मेड इन इंडिया Elevate SUV जापान में हुई लॉन्च

यह पहली बार है कि जब Honda Cars की भारत में यूनिट ने जापान को किसी कार का एक्सपोर्ट किया है

Honda की मेड इन इंडिया Elevate SUV जापान में हुई लॉन्च

इस SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

ख़ास बातें
  • इसे जापान में 'WR-V' कहा जाएगा।
  • Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन है
  • इसमें 10.25 इंच LCD इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay के साथ है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Honda Cars ने मेड इन इंडिया Elevate SUV को जापान में लॉन्च किया है। इसे जापान में 'WR-V' कहा जाएगा। यह पहली बार है कि जब Honda Cars की भारत में यूनिट ने जापान को किसी कार का एक्सपोर्ट किया है। पिछले वर्ष सितंबर में भारत में पहले मार्केट के तौर पर इसका इंटरनेशनल लॉन्च किया गया था। 

देश में पिछले छह महीनों में Honda Cars ने इसकी 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले देश में Honda Cars की यूनिट भूटान, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में अपने व्हीकल्स का एक्सपोर्ट करती रही है। कंपनी ने  Elevate SUV के साथ जापान को भी इस लिस्ट में जोड़ा है। 

इस वर्ष की शुरुआत में Honda Cars ने Elevate SUV का प्राइस 58,000 रुपये तक बढ़ाया था। पिछले वर्ष इसके लॉन्च के बाद से यह इसके प्राइस में पहली बढ़ोतरी है। इसका प्राइस 11.58 लाख रुपये से शुरू होगा। इसके टॉप-एंड डुअल-टोन वेरिएंट का प्राइस बढ़कर 16.48 लाख रुपये हो गया है। इस SUV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Elevate में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर का DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 6,600 rpm पर 119 BHP की पावर और 4,300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है इसमें 10.25 इंच LCD इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay के साथ है। Elevate में वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। 

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि पिछले तीन महीनों में उसकी कुल सेल्स में Elevate की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की रही है। Elevate SUV के CVT वेरिएंट की अधिक डिमांड है। इसका मुकाबला Hyundai की Creta, Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Volkswagen की Taigun और MG Motor की Astor से है। इसके 90 प्रतिशत से अधिक कंपोनेंट्स की लोकल सोर्सिंग की गई है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की राजस्थान में तापूकारा की फैक्टरी में की जा रही है। इसे Phoenix Orange Pearl, Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Lunar Silver Metallic और Meteoroid Gray Metallic कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें छह स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT का विकल्प दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »