Hero Super Splendor XTEC: 68 Kmpl माइलेज वाली नई हीरो स्प्लेंडर बाइक लॉन्च! जानें कीमत

Hero Super Splendor XTEC की भारत में कीमत 83,368 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

Hero Super Splendor XTEC: 68 Kmpl माइलेज वाली नई हीरो स्प्लेंडर बाइक लॉन्च! जानें कीमत

Hero Super Splendor XTEC मोटरसाइकिल की भारत में शुरुआती कीमत 83,368 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है

ख़ास बातें
  • नई Super Splendor XTEC को ड्रम और डिस्क ब्रेक वाले दो वेरिएंट मिलते हैं
  • इसमें 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है
  • बाइक में LED हेडलैम्प, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ शामिल
विज्ञापन
Hero MotoCorp ने हाल ही में Super Splendor XTEC को लॉन्च किया है। स्प्लेंडर भारत में सबसे लोकप्रिय बजट मोटरसाइकिल में से एक है, जो दशकों से भारत में बड़े पैमाने पर खरीदी जाती आई है। नई Super Splendor XTEC को ड्रम और डिस्क ब्रेक वाले अलग-अलग वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनकी कीमत में थोड़ा अंतर है। नई हीरो मोटरसाइकिल तीन कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 10.7bhp की मैक्सिम पावर जनरेट करने में सक्षम है। कुछ अन्य खासियतें भी हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

Hero Super Splendor XTEC की भारत में कीमत 83,368 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है, जिसमें इसका ड्रम ब्रेक वेरिएंट मिलता है। एक फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 87,268 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ग्लॉस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे और कैंडी ब्लेजिंग रेड में पेश किया गया है।

बता दें कि मौजूदा Hero Super Splendor भी दो वेरिएंट में आती है, जिनमें से बेस वेरिएंट की कीमत 79,118 रुपये से 83,248 रुपये के बीच है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

नई Super Splendor XTEC में मिलने वाले कुछ प्रीमियम फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑल-एलईडी हेडलैम्प, एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर शामिल किया गया है। डिजाइन के मामले में यह मौजूदा सुपर स्प्लेंडर के समान ही है। Hero MotoCorp का दावा है कि बाइक 68 किमी प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नई हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 7,500 rpm पर 10.7bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 10.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »