• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पावरफुल मोटरसाइकिल्स में मौजूदगी बढ़ाएगी हीरो मोटोकॉर्प, लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट

पावरफुल मोटरसाइकिल्स में मौजूदगी बढ़ाएगी हीरो मोटोकॉर्प, लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट

कंपनी ने बुधवार को Hero Xtreme 4V को लॉन्च किया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव करने के साथ ही नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं

पावरफुल मोटरसाइकिल्स में मौजूदगी बढ़ाएगी हीरो मोटोकॉर्प, लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट

इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मुकाबला Baja-Triumph से होगा

ख़ास बातें
  • कंपनी 160 cc से अधिक की कैटेगरी में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है
  • हीरो मोटोकॉर्प ने बुधवार को Hero Xtreme 4V को लॉन्च किया है
  • इसका प्राइस 1,27,300 रुपये से 1,36,500 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
विज्ञापन
देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp ने पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी 160 cc से अधिक की कैटेगरी में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। यह प्रत्येक तिमाही में नए प्रोडक्ट लॉन्च करने पर भी फोकस कर रही है। 

हीरो मोटोकॉर्प के CEO, Niranjan Gupta ने बताया कि कंपनी प्रत्येक तिमाही में कम से कम एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी ने बुधवार को Hero Xtreme 4V को लॉन्च किया है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव करने के साथ ही नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें नया LED हेडलैम्प और पावरफुल मोटरसाइकिल्स जैसा दमदार फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका प्राइस 1,27,300 रुपये से 1,36,500 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। कंपनी ने प्रीमियम प्रोडक्ट्स को डिवेलप करने के लिए Harley-Davidson के साथ टाई-अप किया है। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का मुकाबला Baja-Triumph से होगा। 

इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प की योजना अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स के अपडेटेड वर्जन लाने की भी है। कंपनी की पिछले महीने सेल्स सात प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट्स की रही थी। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 4,86,704 यूनिट्स की थी। हीरो मोटोकॉर्प को उम्मीद है कि सामान्य मॉनसून के पूर्वानुमान और नए लॉन्च से आगामी महीनों में भी बिक्री में तेजी जारी रहेगी। कंपनी की मोटरसाइकिल सेल्स बढ़कर 4,89,336 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,52,246 यूनिट्स की थी। हालांकि, इसकी स्कूटर्स की सेल्स घटकर 30,138 यूनिट्स थी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 34,458 यूनिट्स की थी। कंपनी ने देश में 5,08,309 यूनिट्स की बिक्री की है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के इसी महीने में 4,66,466 यूनिट्स का था। कंपनी का एक्सपोर्ट घटकर 11,165 यूनिट्स का रहा था।  

पिछले महीने कंपनी ने OBD-II और E20 का पालन करने वाली XPulse 200 4V मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसके साथ ही हीरो मोटोकॉर्प ने मध्य अमेरिका के प्रमुख मार्केट कोस्टा रिका में Motosport SA के साथ पार्टनरशिप कर विदेश में अपना बिजनेस बढ़ाया है। हीरो मोटोकॉर्प का चौथी तिमाही में प्रॉफिट बढ़कर 8.59 अरब रुपये पर पहुंच गया। कंपंनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की भी योजना बनाई है। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले वर्ष अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया था।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »