Havells Epic Signia Smart Fan पहला एजेंटिक AI फैन भारत में लॉन्च हो गया है।
Photo Credit: Havells
Havells Epic Signia Smart Fan भारत का पहला एजेंटिक AI फैन है।
Havells ने भारतीय बाजार में Havells BLDC+ फैंस की नई रेंज को पेश कर दिया है, जिसमें सुपर हाई-स्पीड BLDC+ फैन, ड्यूल कंट्रोल वाला साइलेंट एयर मैक्स BLDC+ सीलिंग फैन और पहला एजेंटिक AI फैन Epic Signia Smart Fan शामिल हैं। Epic Signia Smart Fan इंसानों को समझता है और उनके इरादों को समझ कर काम करता है। यह फैन 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है। आइए Epic Signia Smart Fan के फीचर्स और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Havells Epic Signia Smart Fan की कीमत ₹4399 है, जबकि एमआरपी ₹7,200 है। यह स्मार्ट फैन बिक्री के लिए Havells की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ, हैवेल्स के रिटेल नेटवर्क और ऑथोराइज्ड चैनल पर उपलब्ध होगा। यह सीलिंग फैन एलीगेंट व्हाइट, स्मोक ब्राउन, डेनिम ब्लू, स्टोन ग्रे और कोका ब्राउन में आता है।
Havells Epic Signia Smart Fan भारत का पहला एजेंटिक AI फैन है। यह फैन किसी सामान्य वॉयस इनेबल्ड एप्लायंसेज से अलग किसी पहले से तय कमांड पर काम नहीं करता है। बल्कि यह फैन इंसानों की स्वाभाविक बातचीत को समझता है और यूजर को इरादों को पहचान कर काम करता है। यह फैन 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं जैसे कि अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और गुजराती आदि में बातचीत का सपोर्ट करता है। इस फैन में बूस्ट मोड, ब्रीज मोड और मॉप मोड जैसे मोड दिए गए हैं। यह फैन बिजली की 65% तक बचत करता है। इसके अलावा एनर्जी सेविंग के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। अन्य फीचर्स में रिवर्स रोटेशन और स्लीप मोड शामिल है। यह फैन शानदार डिजाइन और शांत परफॉरमेंस प्रदान करता है, जिसके साथ यह स्टाइलिश स्पेस के लिए उचित रहता है। इसमें एल्युमीनियम के रस्ट फ्री ब्लेड दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent
Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश