• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Happy Dussehra 2023: ऑनलाइन कुछ इस तरह दें अपने मित्रों और प्रियजनों को दशहरा की शुभकामनाएं

Happy Dussehra 2023: ऑनलाइन कुछ इस तरह दें अपने मित्रों और प्रियजनों को दशहरा की शुभकामनाएं

सभी को दशहरा की शुभकामनाए! यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज देश और दुनिया में दशहरा या विजयदशमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Happy Dussehra 2023: ऑनलाइन कुछ इस तरह दें अपने मित्रों और प्रियजनों को दशहरा की शुभकामनाएं

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • सभी को दशहरा की शुभकामनाएं! यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
  • आज में दशहरा या विजयदशमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है।
  • दशहरा पर इन मैसेज और वॉट्सऐप पोस्ट से सभी को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
सभी को दशहरा की शुभकामनाएं! यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज देश और दुनिया में दशहरा या विजयदशमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। विजयादशमी के मौके पर सभी अपने परिवारजनों और मित्रों को शुभकामनाएं देते हैं। पश्चिम बंगाल में लोकप्रिय दुर्गा पूजा के 10वें दिन मनाए जाने वाले दशहरा को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है।

भगवान श्रीराम ने अधर्म,अत्याचार और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था और लंका पर विजय हासिल की थी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन विजय दशमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को दशमी, दशहरा और विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन के लिए हमने मैसेज, वॉलपेपर और वॉट्सऐप पोस्ट की एक लिस्ट तैयार की है जिसे आप अपने मित्रों, प्रियजनों और रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते हैं।

कभी भी दुःख का आप पर पड़े ना साया, राम जी के नाम का ऐसा असर है छाया।
हर पल धन धन्य आए आपके अंगना, है वियजदशमी पर मेरी यही मनोकामना।

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! राम रूपी अच्छाई को अंगीकार करें, रावण रूपी बुराई का परित्याग करें।
आओ मिलकर विजयादशमी के पर्व पर प्रण करें, राष्ट्र समाज मानवता सत्य और धर्म के लिए मिलकर हम कार्य करें।

दशहरा के पावन अवसर पर…प्रभु दें आपको आर्शीवाद विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुराई का होता है विनाश, रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,यही है दशहरे का त्यौहार विजयदशमी की शुभकामनाएं।

जैसे श्री राम ने जीता लंका को वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जायें आप को दुनिया भर की सारी खुशिंया विजयदशमी की शुभकामनाएं!!

दशहरा एक उदाहरण है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अच्छाई की हमेशा जीत होती है।

आइए रावण के पुतले के साथ अपनी सभी चिंताओं और नकारात्मकता को जलाएं।

हैप्पी दशहरा! आपको हमेशा सही के लिए खड़े होने की शक्ति मिले।

यह उत्सव का समय है, लेकिन आत्मनिरीक्षण का भी समय है। अपने कार्यों पर विचार करें और उन्हें नेक बनाएं।

आइए भगवान राम के धैर्य से सीखें। हैप्पी दशहरा!

दशहरा की शुभकामनाएं, इस विशेष दिन पर आपको ज्ञान और सफलता का आशीर्वाद मिले!

दशहरा, अंधकार पर प्रकाश की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

जैसे हम रावण का पुतला जलाते हैं, आप अपने जीवन से सारी नकारात्मकता को जला दें!

इस शुभ अवसर पर भगवान राम का आशीर्वाद आपके और आपके परिवार पर बना रहे!  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान
  2. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  4. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  5. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  6. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  8. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  9. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  10. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »