मंत्रालय ने बताया कि अबतक 28 लाख से ज्यादा यूजर्स ने Aadhaar App के जरिए अपने मोबाइल नम्बर अपडेट किए हैं।
नई आधार ऐप को 2 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
नई आधार ऐप को 2 करोड़ से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मंत्रालय द्वारा जानकारी दी गई है कि लॉन्च के बाद से New Aadhaar App को 21 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है। रोचक बात यह है कि ये डाउनलोड केवल 3 महीने के भीतर हुए हैं। ऐप का इस तेजी से डाउनलोड होना बताता है कि लोग कैसे तेजी से डिजिटल पहचान की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक प्रेस रिलीज जारी कर New Aadhaar App की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी है। प्रेस रिलीज के मुताबिक लॉन्च के बाद ऐप को 2 करोड़ 10 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह आंकड़ा ऐप ने लॉन्च के तीन के महीने के अंदर ही छू लिया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नई आधार ऐप यूजर्स को उनकी उंगलियों पर सर्विसेज उपलब्ध करवा रही है जिससे यूजर्स की रोजमर्रा की जिंदगी काफी आसान हुई है। बयान में कहा गया कि यूजर्स अब अपनी आधार संबंधी डिटेल्स को घर बैठे ही अपडेट कर पा रहे हैं, और फिजिकल सेंटर्स पर जाने की उनकी परेशानी अब खत्म हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि अबतक 28 लाख से ज्यादा यूजर्स ने Aadhaar App के जरिए अपने मोबाइल नम्बर अपडेट किए हैं। 6 लाख यूजर्स ने अपना एड्रेस अपडेट किया है। आधार ऐप एक नेक्स्ट जेनरेशन मोबाइल एप्लिकेशन है जिसके माध्यम से आधार नंबर होल्डर्स (ANH) अपनी पहचान को सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीय तरीके से संजोकर रख सकते हैं। साथ ही यह पहचान को शेयर और सत्यापित करने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करती है। मंत्रालय ने कहा कि डाउनलोड में वृद्धि बताती है कि ऐप उपयोग में आसान है और यूजर इसकी विशेषताओं को पसंद कर रहे हैं जिससे उनका विश्वास इस ऐप में बढ़ रहा है।
नई आधार ऐप में उपस्थिति के प्रमाण के लिए फेस वैरिफिकेशन, एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ट्रैकिंग और एक क्यूआर बेस्ड एडिट करने योग्य संपर्क कार्ड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो यूजर को अपने कॉन्टेक्ट डिटेल्स डिजिटल रूप से साझा करने की अनुमति देती हैं। मंत्रालय ने कहा कि आधार ऐप को यूजर्स के लिए कंसेंट कंट्रोल और सिलेक्टिव शेयरिंग के साथ कागज रहित पहचान शेयर करने के लिए डिजाइन किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज