Elon Musk के Grok ने TikTok और ChatGPT को पछाड़ नंबर 1 का पायदान किया हासिल

एलन मस्क ने हाल ही में बताया कि xAI द्वारा तैयार किया गया एक AI चैटबॉट Grok एंड्रॉयड पर नंबर वन ऐप बन गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 13:15 IST
ख़ास बातें
  • AI चैटबॉट Grok एंड्रॉयड पर नंबर वन ऐप बन गया है।
  • शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में Grok को 4.9 रेटिंग दी गई है।
  • एलन मस्क ने X पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Grok एक AI चैटबॉट है।

Photo Credit: Grok

Tesla के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में बताया कि xAI द्वारा तैयार किया गया एक AI चैटबॉट Grok एंड्रॉयड पर नंबर वन ऐप बन गया है। टेक अरबपति ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने गूगल प्ले स्टोर लिस्टिंग में Grok ऐप को टॉप फ्री कैटेगरी में नंबर 1 पर रखा गया है, जो TikTok और ChatGPT से आगे है। मस्क ने पोस्ट में लिखा कि "कूल, @Grok एंड्रॉयड पर #1 पर है!" आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में Grok को 4.9 रेटिंग दी गई है, जबकि दूसरे नंबर पर TikTok को 4.1 रेटिंग और ChatGPT को 4.8 रेटिंग मिली है। एलन मस्क ने Grok को सबसे पहले 2023 में लॉन्च किया था, एक जेनरेटिव AI चैटबॉट है। इसे हाल ही में Grok-3 के साथ अपडेट किया गया था, जिसके बारे में xAI का दावा है कि यह कुछ बेंचमार्क पर OpenAI के GPT-4o से बेहतर परफॉर्मेंस करता है। जबकि एंड्रॉयड के लिए Grok ऐप फरवरी 2025 में लॉन्च किया गया था।

ध्यान देने वाली बात यह है कि मस्क द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में ऐप की यूएस में प्ले स्टोर लिस्टिंग नजर आ रही है। यह पोस्ट एंड्रॉइड पर Grok की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। X पर लोगों ने जमकर रिस्पॉन्स दिया है, जहां कुछ यूजर्स इसकी सर्च कैपेबिलिटीज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि अन्य इसके आक्रामक होने की आलोचना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि Grok के मालिक एलन मस्क Studio Ghibli से इंस्पायर्ड इंटरनेट ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। OpenAI द्वारा GPT-4o के अंदर एक नया फोटो-जनरेशन अपडेट पेश किए जाने के बाद यह ट्रेंड सामने आया। कई यूजर्स ने Studio Ghibli के को-फाउंडर हयाओ मियाजाकी के जरिए लोकप्रिय किए गई खास स्टाइल से इंस्पायर्ड होकर पोर्ट्रेट और मीम्स बनाना शुरू कर दिया। मस्क ने क्रिप्टो कनेक्शन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टूडियो घिबली से इंस्पायर्ड एक फोटो साझा की। एनीमेशन में मस्क को DOGE मैस्कॉट को हवा में उठाए हुए बंदर के तौर पर दिखाया गया है। मस्क ने पोस्ट को कैप्शन दिया थीम ऑफ द डे"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Grok, Elon Musk, OpenAI, AI Chatbot by xAI, AI chatbot, TikTok, ChatGPT

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.