चीन से आने वाले पैसेंजर्स के लिए नेगेटिव कोविड टेस्ट जरूरी करेगी सरकार

कुछ अन्य देशों से आने वाले वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले के RT-PCR को भी अनिवार्य किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 18:05 IST
ख़ास बातें
  • यह नियम अगले सप्ताह से लागू होने की संभावना है
  • इस महामारी की शुरुआत चीन से मानी जाती है
  • चीन में कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ रहे हैं

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले महीने से देश में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं

पिछले कुछ सप्ताह में चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के कारण केंद्र सरकार ने सतर्कता के उपाय शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में चीन से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव RT-PCR को अनिवार्य किया जा सकता है। यह नियम अगले सप्ताह से लागू होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ अन्य देशों से आने वाले वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले के RT-PCR को भी अनिवार्य किया जा सकता है। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि चीन, जापान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव कोविड टेस्ट को अनिवार्य करने की संभावना है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले महीने से देश में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि, हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम रहेगी। पिछले दो दिनों में विदेश से भारत आने वाले यात्रियों में से 6,000 का कोविड टेस्ट किया गया है और इसमें 39 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं। 
Advertisement

इस महामारी की शुरुआत चीन से मानी जाती है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके BF.7 वेरिएंट के कारण वहां हालात बिगड़ रहे हैं। हॉस्पिटल्स में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं और स्वास्थ्य व्‍यवस्‍थाएं चरमरा गई हैं। चीन से आ रही रिपोर्ट्स ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस सप्ताह चीन के एक हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डॉक्‍टर काम के बोझ के कारण इतना थक गया कि अपनी कुर्सी पर ही गिर गया। विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी जनसंख्या और पूरी दुनिया की 10 फीसदी जनसंख्या को यह संक्रमण हो सकता है। 

चीन में यह स्थिति तब है, जब यह देश ‘जीरो-कोविड पॉलिसी' को फॉलो करता है। इसके तहत कोरोना के मामलों में तेजी आने पर लॉकडाउन लगा दिया जाता है। महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चीन में कोरोना की खराब स्थिति के लिए थर्मोन्यूक्लियर बैड शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। इसका मतलब है कि चीन में हॉस्पिटल्स पर बहुत अधिक बोझ हैं और वे इसे संभाल नहीं पा रहे। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.