Honor Play 60A चीन में लॉन्च हुआ है। इसमें 6.75-इंच डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5,300mAh बैटरी मिलती है।
Photo Credit: Honor
Honor ने चीन में अपना नया बजट स्मार्टफोन Honor Play 60A लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स को टारगेट करता है जो किफायती कीमत में बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। Honor Play 60A में स्लिम डिजाइन के साथ हल्का बॉडी वेट दिया गया है। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले, Android 15-बेस्ड UI और 5,300mAh बैटरी शामिल है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है, जबकि बेसिक फोटोग्राफी 13MP रियर कैमरा के जरिए की जा सकती है।
Honor Play 60A की कीमत चीन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,599 युआन, यानी भारतीय करेंसी में 25,500 रुपये है। फोन Lake Blue, Azure Sky और Inky Black Rock कलर ऑप्शन्स में आया है। फोन की बिक्री चीन में शुरू हो चुकी है, हालांकि भारत या दूसरे मार्केट्स में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Honor Play 60A में 6.75-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) के साथ आता है। इस डिस्प्ले में आंखों के लिए प्रोटेक्शन और नेचुरल लाइट जैसे व्यूइंग मोड्स दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर ज्यादा असर न पड़े। फोन का डिजाइन स्लिम रखा गया है, जिसकी मोटाई 7.89mm है और वजन करीब 186 ग्राम बताया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए Honor Play 60A में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर काम करता है।
कैमरा सेक्शन में फोन के रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। बैटरी की बात करें तो Honor Play 60A में 5,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स में 5G सपोर्ट, डुअल सिम, Bluetooth 5.3, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक, फेस अनलॉक और Honor Sound के जरिए स्टीरियो ऑडियो एन्हांसमेंट शामिल हैं।
Honor Play 60A की कीमत चीन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,599 युआन रखी गई है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जो 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
फोन में 5,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन के रियर में 13MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
फिलहाल Honor Play 60A की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज