एप्पल अगले साल की शुरुआत में आईफोन से लेकर नए टैबलेट लेकर आने वाला है।
Photo Credit: Unsplash/Laurenz Heymann
एप्पल ने इस साल स्लिम iPhone Air लॉन्च किया था।
2025 अब खत्म होने वाला है और Apple के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा है। इस साल iPhone 16e से लेकर स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च हुआ। आईफोन 17 सीरीज ने भी इस साल नए फीचर्स के साथ दस्तक दी। अब टेक दिग्गज 2026 की शुरुआत काफी तेजी से करने वाली है। अगर आप एप्पल फैंस हैं तो अगला साल काफी आकर्षक होने वाला है। Apple साल की शुरुआत से ही डिवाइस लॉन्च करेगा, जिसमें सबसे पहले iPhone 17e दस्तक देगा। इसके अलावा कंपनी 2026 में iPad Mini अपडेट वर्जन लेकर आएगी। कंपनी नया MacBook भी लॉन्च कर सकती है। आज हम अगले साल लॉन्च होने वाले एप्पल डिवाइसेज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iPhone 17e
एप्पल अगले साल की शुरुआत में iPhone 17e को लेकर आएगा जो कि फरवरी 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। आगामी आईफोन A19 चिपसेट से लैस होगा। iPhone 17e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 18 मेगापिक्सल का सेंटर सेल्फी कैमरा भी आ सकता है। आईफोन में स्लिम बेजल होने की उम्मीद है।
iPad Mini 8
Apple 2026 की शुरुआत में iPad Mini 8 लेकर आने वाला है। आगामी आईपैड में वाइब्रेंट OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। इस टैबलेट में A19 Pro चिपसेट होने की उम्मीद है। इसके अलावा वाटर रेजिस्टेंट डिजाइन दिया जाएगा। आगामी iPad Mini अपने पिछले मॉडल के मुकाबले में महंगा हो सकता है।
iPad 12
Apple अगले साल iPad Mini 8 के साथ iPad 12 लॉन्च करने वाला है। Apple एंट्री लेवल आईपैड अपडेट कर रहा है, जिसमें A19 चिपसेट होगा। हालांकि, अन्य स्पेसिफिकेशंस पुराने मॉडल के जैसे रहने की उम्मीद है।
Apple MacBook
Apple कथित तौर पर अगले साल नया किफायती MacBook लेकर आने वाला है, जिस पर वर्तमान में काम चल रहा है। आगामी मैकबुक में आईफोन का चिपसेट दिया जा सकता है जो कि 16 Pro का A18 Pro चिपसेट होगा। आगामी बजट MacBook अच्छा प्रदर्शन करेगा। आगामी मैकबुक की कीमत $599 (लगभग 54,000 रुपये) हो सकती है।
Apple M5 MacBook Air
Apple अगले साल की शुरुआत में Apple M5 MacBook Air ला सकता है। आगामी लैपटॉप में M5 चिपसेट दिया जा सकता है। आगामी डिवाइस नए चिपसेट के साथ बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। आगामी MacBook Air में OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!