Vivo S50, S50 Pro Mini 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB तक रैम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Vivo S50 की कीमत चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,999 रखी गई है। वहीं Vivo S50 Pro Mini की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,699 है।

Vivo S50, S50 Pro Mini 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 16GB तक रैम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

ख़ास बातें
  • AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा से लैस
  • Vivo S50 की कीमत चीन में CNY 2,999 से शुरू
  • Vivo S50 Pro Mini की शुरुआती कीमत CNY 3,699
विज्ञापन

Vivo ने चीन में अपनी S सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम सेगमेंट को टारगेट करते हैं और इनमें AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Vivo S50 जहां स्टैंडर्ड साइज डिस्प्ले के साथ आता है, वहीं Pro Mini वेरिएंट को ज्यादा कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में पेश किया गया है।

Vivo S50 की कीमत चीन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,999 रखी गई है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 256GB वेरिएंट्स की कीमत CNY 3,299 और CNY 3,399 है, जबकि टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 3,599 में आता है। 

वहीं Vivo S50 Pro Mini की शुरुआती कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 3,699 है। इसका 12GB + 512GB मॉडल CNY 3,999 में उपलब्ध है, जबकि 16GB + 512GB वाला टॉप वेरिएंट CNY 4,299 में लॉन्च किया गया है। दोनों फोन Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S50 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260x2750 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। दूसरी तरफ Vivo S50 Pro Mini में 6.31-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1216x2640 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करते हैं।

बैटरी सेक्शन में Vivo S50 और S50 Pro Mini दोनों में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी के मुताबिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट सिर्फ Pro Mini वेरिएंट में दिया गया है, जो 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

वहीं, परफॉर्मेंस के लिए Vivo S50 Pro Mini में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं स्टैंडर्ड Vivo S50 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। 

कैमरा सेटअप दोनों फोन में समान है, जिसमें 50MP का प्राइमरी Sony सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »