बम की झूठी धमकियों को लेकर सख्त हुई सरकार, सोशल मीडिया कंपनियों को जारी की एडवाइजरी

इन झूठी बम की धमकियों का स्तर बहुत अधिक बढ़ा है। इसमें फॉरवर्डिंग, री-शेयरिंग, री-पोस्टिंग और री-ट्वीटिंग जैसे सोशल मीडिया के फंक्शंस से मदद मिली है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • इन झूठी बम की धमकियों का स्तर बहुत अधिक बढ़ा है
  • ये धमकियां अक्सर सोशल मीडिया के जरिए दी जाती हैं
  • इससे एयरलाइंस के कामकाज पर असर पड़ता है

यह गलत जानकारी एयरलाइंस के कामकाज और हवाई यात्रियों एक बड़ी रुकावट है

देश में पिछले कुछ दिनों में विमानों में बम रखने की झूठी धमकियां दी जा रही हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने एडवाइजरी जारी कर विभिन्न एयरलाइंस को मिल रही बम की झूठी धमकियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों सहित इंटरमीडियरीज की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया है। 

इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज को IT एक्ट,  IT (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 का पालन करना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए अवैध कंटेंट को तुरंत हटाने की जरूरत है। एयरलाइंस को बम की झूठी धमकियां जैसे दुर्भावना वाले कार्य सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर के लिए खतरा हैं। इस तरह के खतरे बड़ी संख्या में नागरिकों को प्रभावित करने के साथ ही देश की आर्थिक सुरक्षा को भी अस्थिर करते हैं। 

इन झूठी बम की धमकियों का स्तर बहुत अधिक बढ़ा है। इसमें फॉरवर्डिंग, री-शेयरिंग, री-पोस्टिंग और री-ट्वीटिंग जैसे सोशल मीडिया के फंक्शंस से मदद मिली है। यह गलत जानकारी एयरलाइंस के कामकाज, हवाई यात्रियों और पब्लिक ऑर्डर के लिए बड़ी रुकावट है। इसके मद्देनजर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित इंटरमीडियरीज की इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स, 2021 के तहत सतर्कता बरतने और सुरक्षा और पब्लिक ऑर्डर को प्रभावित करने वाली गलत जानकारी को तुरंत हटाने की जवाबदेही है। 

इस बारे में मिनिस्ट्री का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित इंटरमीडियरीज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इन इंटरमीडियरीज को गलत जानकारी को तुरंत हटाना चाहिए और बम की धमकियों अवैध कंटेंट तक पहुंच को निर्धारित समयसीमा में बंद करना चाहिए। इसके साथ ही इंटरमीडियरीज को ऐसी गतिविधियों की रिपोर्ट देनी चाहिए जिससे देश की एकता, संप्रभुता, सुरक्षा या आर्थिक स्थिरता को जोखिम हो सकता है। इन इंटरमीडियरीज को सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहिए। इसके साथ ही जांच या सायबर सिक्योरिटी के प्रयासों के लिए जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। इन इंटरमीडियरीज को यह सुनिश्चित करना होगा कि ये तुरंत और 72 घंटे की समयसीमा में किया जाए। बम की झूठी धमकियों की जांच में कुछ गिरफ्तारियां भी की गई हैं। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.