Airlines

Airlines - ख़बरें

  • अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
    Google ने अमेरिका की दिवालिया एयरलाइन Spirit Airlines के आंतरिक कारोबारी डेटा और सॉफ्टवेयर के लिए 1 करोड़ डॉलर यानी करीब 95 करोड़ रुपये की बोली जीती है। अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक इस पैकेज में करीब 10 करोड़ ईमेल, 50 करोड़ Microsoft Teams चैट, दस्तावेज, स्प्रेडशीट, कैलेंडर और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी शामिल है। Google इस डेटा का इस्तेमाल प्रोडक्ट डेवलपमेंट और AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कर सकता है। हालांकि, सौदे में ग्राहक डेटा और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल नहीं है। डील को अभी अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है।
  • फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
    IndiGo ने अपनी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर घरेलू यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। कंपनी 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच की गई योग्य घरेलू फ्लाइट बुकिंग में से 20,000 यात्रियों का रैंडम चयन करेगी। चयनित यात्रियों को एक आसान सवाल का सही जवाब देने पर उनके टिकट का किराया अधिकतम 10,000 रुपये तक रिफंड किया जाएगा। यह ऑफर केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और AI असिस्टेंट 6Eskai के जरिए की गई बुकिंग पर लागू होगा। रिफंड 3 से 5 कार्यदिवस के भीतर प्रोसेस किया जाएगा।
  • ट्रेन जैसी सस्ती फ्लाइट? IndiGo ने लॉन्च किया 'Lite Fare', लेकिन पहले जान लें क्या-क्या नहीं मिलेगा
    IndiGo ने Economy Class यात्रियों के लिए नया IndiGo Lite किराया लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करते हैं और कम किराया देना चाहते हैं। इस प्लान में 7kg तक का केबिन बैग और ऑटो-असाइन्ड सीट शामिल होगी, जबकि चेक-इन बैगेज, पसंदीदा सीट, मील और Fast Forward जैसी सेवाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इसकी बुकिंग 1 जुलाई से IndiGo की वेबसाइट, ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर पर शुरू होगी, जबकि इस किराए पर यात्रा 15 जुलाई से की जा सकेगी।
  • IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, 6 लोग घायल! फिर चर्चा में आई DGCA की गाइडलाइंस
    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट में कथित तौर पर पावर बैंक में आग लगने के बाद यात्रियों को इमरजेंसी में बाहर निकालना पड़ा। घटना के बाद DGCA के फ्लाइट में पावर बैंक इस्तेमाल से जुड़े नियम फिर चर्चा में आ गए हैं। रेगुलेटर के मुताबिक, पावर बैंक सिर्फ हैंड बैगेज में ले जाए जा सकते हैं और फ्लाइट के दौरान उनसे मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करना मना है। DGCA ने ओवरहेड बिन में पावर बैंक रखने पर भी रोक लगाई है। यह घटना लिथियम बैटरी डिवाइसेज से जुड़े सुरक्षा जोखिमों को फिर सामने लाती है।
  • फ्लाइट में गेमिंग-स्ट्रीमिंग सब होगा, इस एयरलाइन्स ने किया बड़ा ऐलान!
    Singapore Airlines ने अपने चुनिंदा विमानों में Starlink आधारित हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi लाने का ऐलान किया है। यह सर्विस 2027 से शुरू होगी और धीरे-धीरे A350 और A380 जैसे एयरक्राफ्ट में लागू की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, Starlink की मदद से यात्रियों को टेकऑफ से लैंडिंग तक तेज और स्मूद इंटरनेट मिलेगा, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और फाइल शेयरिंग जैसे काम आसान होंगे। खास बात यह है कि एयरलाइन अपनी मौजूदा फ्री Wi-Fi पॉलिसी को जारी रखेगी, जिससे कई कैटेगरी के यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क इंटरनेट मिलेगा।
  • अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
    Google ने अपने Find Hub ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है। इसकी बदौलत यात्री खोए हुए बैग की लोकेशन सीधे अपनी एयरलाइंस के साथ शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में शेयर आइटम लोकेशन टूल एक सुरक्षित और लिमिटेड टाइम के लिए लिंक जेनरेट करता है जो Find Hub के साथ काम करने वाले ट्रैकर टैग से अटैच होता है। एयरलाइंस यात्रियों को अपने डिवाइस या अकाउंट का एक्सेस दिए बिना ही बैग की रियल-टाइम लोकेशन देख सकती हैं।
  • फ्लाइट टिकट सिर्फ Rs 1,350 में! कल खत्म होगी Air India Express की सेल, यहां जानें सब कुछ
    Air India Express ने यात्रियों के लिए सीमित अवधि की ‘Time to Travel’ सेल लॉन्च की है। इस ऑफर के तहत एयरलाइन डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों रूट्स पर डिस्काउंटेड फेयर ऑफर कर रही है। Lite, Value और Business फेयर कैटेगरी में टिकट की शुरुआती कीमतें कम रखी गई हैं। यह सेल 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जबकि यात्रा 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच की जा सकेगी। कंपनी ने जीरो कन्विनियंस फीस, डिस्काउंटेड बैगेज और कार्ड ऑफर्स जैसे अतिरिक्त फायदे भी जोड़े हैं।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।
  • IndiGo के साथ ट्रेडमार्क के विवाद में Mahindra ने बदली इलेक्ट्रिक SUV की ब्रांडिंग
    IndiGo एयरलाइन को चलाने वाली InterGlobe Aviation ने '6e' ट्रेडमार्क को अपना बताया था और इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट में महिंद्रा के खिलाफ याचिका दायर की थी। InterGlobe Aviation ने इस याचिका में कहा था कि पिछले 18 वर्षों से '6E' उसकी पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा और एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है।
  • खत्म होगी हवाई यात्रियों की बोरियत! फ्लाइट में चला सकेंगे इंटरनेट, नियमों में किया गया बड़ा बदलाव
    DoT इंडिया ने फ्लाइट एंड मैरिटाइम कनेक्टिविटी रूल्स, 2018 में संशोधन किया है। नया नियम ऊंचाई की परवाह किए बिना विमान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग की अनुमति मिलते ही उड़ान के दौरान वाई-फाई उपलब्ध कराने की अनुमति देता है। एक सब-रूल में कहा गया है कि भारतीय हवाई क्षेत्र में विमान यात्रियों को मिनिमम 3,000 मीटर की ऊंचाई पर वाई-फाई के जरिए इंटरनेट का एक्सेस दे सकते हैं।
  • बम की झूठी धमकियों को लेकर सख्त हुई सरकार, सोशल मीडिया कंपनियों को जारी की एडवाइजरी
    मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने एडवाइजरी जारी कर विभिन्न एयरलाइंस को मिल रही बम की झूठी धमकियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों सहित इंटरमीडियरीज की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज को IT एक्ट, IT (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 का पालन करना चाहिए।
  • इस Flight में मिलेगा फ्री वाई-फाई, ऐसा करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन
    Vistara ने बीते साल अपने क्लब विस्तारा मेंबर्स के लिए फ्लाइट के दौरान स्टैंडर्ड वाई-फाई की शुरुआत की थी।
  • Microsoft outage : एक ‘Error’ ने हिला दी दुनिया! फ्लाइट्स ठप, स्‍टॉक एक्‍सचेंज प्रभावित, ब्रिटिश न्‍यूज चैनल का प्रसारण बंद, क्‍या है BSOD Error? जानें
    Microsoft outage : माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के विंडोज में आए ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर के कारण लैपटॉप और पीसी काम नहीं कर रहे और शटडाउन हो जा रहे हैं।
  • प्लेन के उड़ते ही निकलकर गिर गया पहिया! नीचे थी कार पार्किंग और ...
    वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनाइटेड एयरलाइन्स के प्लेन के उड़ते ही उसका पहिया जमीन पर गिरने लगा।
  • Emirates की एयर होस्टेस ने फ्लाइट में ट्राई किया Apple Vision Pro, देखें वीडियो
    Apple Vision Pro के बेस वेरिएंट 256GB की यूएसए में शुरुआती कीमत $3,499 (लगभग 2,90,520 रुपये) है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »