ईरान के सुप्रीम लीडर का खमेनी का X पर बंद हुआ एकाउंट, इजरायल को दी थी धमकी

फलस्तीन पर इजरायल के लगातार हमलों से बहुत से देश नाराज हैं। इन देशों की अगुवाई ईरान कर रहा है

ईरान के सुप्रीम लीडर का खमेनी का X पर बंद हुआ एकाउंट, इजरायल को दी थी धमकी

पिछले कुछ महीनों में इजरायल को ईरान ने कई बार धमकी दी है

ख़ास बातें
  • हाल ही में इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया था
  • इससे पहले ईरान ने इजरायल को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की थी
  • फलस्तीन पर इजरायल के लगातार हमलों से बहुत से देश नाराज हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही में इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला भी किया था। फलस्तीन पर इजरायल के लगातार हमलों से बहुत से देश नाराज हैं। इन देशों की अगुवाई ईरान कर रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei ने इजरायल को सबक सिखाने की चेतावनी दी है। हालांकि, सोशल मीडिया मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर खमेनी का हिब्रू भाषा में एकाउंट निलंबित कर दिया गया है। 

इस बारे में Jerusalem Post की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि X पर हिब्रू भाषा के एक एकाउंट को केवल दो पोस्ट्स के बाद निलंबित किया गया है। पिछले सप्ताह खमेनी ने एक पोस्ट में कहा था, "जियोनिस्ट शासन ने एक गलती की है और ईरान का आकलन करने में वे चूक गए हैं। उन्हें हम यह समझाएंगे कि ईरान की शक्ति, क्षमता, कोशिश और इच्छा क्या है।' इससे पहले भी इस एकाउंट से एक पोस्ट किया गया था। इजरायल के ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद ये पोस्ट किए गए थे। खमेनी X पर अपने मुख्य एकाउंट पर अक्सर हिब्रू में पोस्ट करते हैं। 

इन पोस्ट्स में अकसर इजरायल के खिलाफ कड़ी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। खमेनी ने कहा था कि ईरान पर इजरायल के हवाई हमलों को बढ़ा चढ़ाकर या कम नहीं दिखाना चाहिए। पिछले सप्ताह ईरान ने बताया था कि उसके सैन्य ठिकानों पर इजरायल के हमलों में दो सैनिक मारे गए हैं। इजराल ने बताया था कि ईरान की ओर से 1 अक्टूबर को किए गए हमले का उसने जवाब दिया है। इसके साथ ही इजरायल ने कहा था कि उसके लड़ाकू विमान सुरक्षित वापस लौटे हैं और मिशन पूरा हो गया है। ये हमले तेहरान, खुजेस्तान और इलम प्रांतों में सैन्य ठिकानों पर किए गए थे। 

पिछले कुछ महीनों में इजरायल ने फलस्तीन का साथ दे रहे लेबनान जैसे देशों को भी निशाना बनाया है। लेबनान में आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर इजरायल की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। हाल ही में इजरायल ने हमास के प्रमुख को फलस्तीन में उसके ठिकानों पर मार दिया था। इसके बाद ईरान की ओर से इजरायल पर सीधा हमला किया गया था। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »