AarogyaSetu Mitr टेलीमेडिसिन पोर्टल लॉन्च, घर बैठे होगा कोरोना वायरस का इलाज

AarogyaSetu Mitr के लिए eSanjeevaniOPD, Swasth, StepOne, Tata Bridgital Health और Tech Mahindra के Connectsense TeleHeath के साथ साझेदारी की है।

AarogyaSetu Mitr टेलीमेडिसिन पोर्टल लॉन्च, घर बैठे होगा कोरोना वायरस का इलाज

AarogyaSetu Mitr का इस्तेमाल ब्राउज़र के जरिए भी संभव

ख़ास बातें
  • होम लैब टेस्ट Dr. Lal PathLbs व Metropolis के जरिए कराए जाएंगे
  • आरोग्य सेतु मित्र के जरिए दवाइयों की डिलिवरी भी होगी
  • कोविड-19 संबंधी सलाह मुफ्त में मिलेगी
विज्ञापन
Aarogya Setu ऐप बनाने वाले निति आयोग और प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर ने एक नई पहल की शुरुआत की है, इसका नाम है 'Aarogya Setu Mitr telemedicine portal', जिसका उद्देश्य लोगों को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सुविधा देना है वो भी बिना घर से कदम बाहर निकाले। आरोग्य सेतु ब्रांडेड पोर्टल आपको डॉक्टरी सलाह, ई-फार्मेसी और होम लैब टेस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कंपनी ने इसके लिए eSanjeevaniOPD, Swasth, StepOne, Tata Bridgital Health और Tech Mahindra के Connectsense TeleHeath के साथ साझेदारी की है। ताकि बड़े स्तर पर डॉक्टरी सलाह लोगों को प्रदान की जा सके। इस सर्विस में यूज़र्स को कोविड-19 संबंधी सलाह मुफ्त दी जाएगी, जिसमें यूज़र डॉक्टर से कॉल, चैट व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकते हैं। होम लैब टेस्ट थर्ड पार्टी पार्टनर्शिप के जरिए होंगे, जिसमें 1mg, Dr. Lal PathLabs, Metropolis, SRL Diagnostics, और Thyrocare आदि शामिल हैं।

अब आपको आरोग्य सेतुल ऐप में एक नया AarogyaSetu Mitr सेक्शन दिखेगा, जिसका एक्सेस आप बैनर पर क्लिक करके भी कर सकते हैं। यह सेक्शन आपको इन शॉर्ट टेलीमेडिसिन सर्विस मुहैया कराएगा। इसकी प्रमुख सर्विस में से एक है COVID-19 संबंधी सलाह थर्ड पार्टी पार्टनर्स जैसे Tata Bridgital Health और Swasth के डॉक्टर्स के जरिए मिलना। बता दें कि यह आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल ऐप से बाहर ब्राउज़र पर भी उपलब्ध है, यह कोई इन-ऐप फीचर नहीं है। आरोग्य सेतु मित्र पोर्टल खोलने के बाद, आप इसके तीन विकल्प को एक्सेस कर सकते हैं, जो हैं- डॉक्टरी सलाह, होम लैब टेस्ट और ई-फार्मेसी। अगर आप आरोग्य सेतु मित्र का इस्तेमाल ऐप से बाहर ब्राउज़र के जरिए भी करते हैं, तो आपको वहां भी यही सुविधाएं मिलेंगी।

Consult Doctor section में आपको सभी थर्ड-पार्टी पार्टनर्शिप की लिस्ट मिलेगी, जो इसमें अपनी सुविधाएं दे रहे हैं। इसमें ई-संजीवनीओपीडी जनरल ओपीडी कनसल्टेंशन इन चुनिंदा जगहों पर देती है, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, और अन्य कुछ जगहें। दूसरी तरह Swasth हज़ार से ज्यादा वेरिफाइड डॉक्टर्स की सुविधा मराठी, कन्नड़, ओडिया, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रदान करता है। Swasth कंसल्टेंट्स सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक अपनी सुविधा देते हैं, इसके अलावा इन्होंने फ्री कोविड-19 हेल्पलाइन सुविधा भी दी है। StepOne भी फ्री कोविड-19 टेलीकंसल्टेंट प्रदान करता है। हालांकि, फ्री सुविधा केवल कोरोना वायरस संबंधी सलाह पर ही लागू है, कोरोना वायरस से अलग सलाह चार्जेबल हो सकती है।

ऑनलाइन दवाइयों की डिलिवरी के लिए आरोग्य सेतु मित्र ने 1mg, NetMeds, PharmEasay, और MedLife के साथ साझेदारी की है, जो कि आपके दरवाजे तक दवाइयां पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा होम लैब टेस्ट Dr. Lal PathLbs, Metropolis, और अन्य के जरिए किए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AarogyaSetu Mitr, AarogyaSetu, Telemedicine
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »