सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर बेचने पर Amazon, Flipkart पर सख्त हुई सरकार

इन अलार्म स्टॉपर क्लिप्स से सीट बेल्ट नहीं पहनने पर बजने वाला अलार्म बंद हो जाता है और इस वजह से ये कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए खतरा हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मई 2023 23:07 IST
ख़ास बातें
  • इन कंपनियों के प्लेटफॉर्म्स पर सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर बिक रहे हैं
  • इस तरह के आइटम बेचने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एख्ट का उल्लंघन है
  • पिछले वर्ष भी सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को इसे मुद्दे पर चेतावनी दी थी

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ ऑर्डर जारी किया है

ई-कॉमर्स कंपनियों को सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर की बिक्री करना महंगा पड़ सकता है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने इसके लिए बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ ऑर्डर जारी किया है। इन कंपनियों के प्लेटफॉर्म्स के जरिए सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर की खुले तौर पर बिक्री हो रही है। 

इन अलार्म स्टॉपर क्लिप्स से सीट बेल्ट नहीं पहनने पर बजने वाला अलार्म बंद हो जाता है और इस वजह से ये कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इस तरह के आइटम बेचने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एख्ट का उल्लंघन है। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि Amazon, Flipkart, Snapdeal, Shopclues और Meesho के खिलाफ ऑर्डर जारी किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ हाइवेज एंड ट्रांसपोर्ट ने कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप्स की बिक्री के मुद्दे को उठाया था और इन्हें बेचने वाले वेंडर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। 

कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री की विज्ञप्ति में बताया गया है, "यह कहना जरूरी है कि कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप्स मोटर इंश्योरेंस पॉलिसीज के मामलों में क्लेम करने वाले कस्टमर्स के लिए भी एक रुकावट हो सकते हैं। इंश्योरेंस कंपनी ऐसे क्लिप्स का इस्तेमाल करने की वजह से क्लेम करने वाले व्यक्ति की लापरवाही का कारण बताकर क्लेम देने से इनकार कर सकती है। इसके अलावा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने से एयरबैग को उचित कुशन मिलता है और टकराने की स्थिति में पैसेंजर्स की सुरक्षा होती है।" 

पिछले वर्ष Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म से सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की लिस्टिंग्स को हटा दिया था। कंपनी ने कहा था कि यह प्रोडक्ट उसकी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कंपनी को इस तरह के ब्लॉकर्स की बिक्री को रोकने के लिए कहा था। गडकरी ने कहा था कि रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उनका कहना था, "लोग सोचते हैं कि पिछली सीट पर बैठने वालों को सीटबेल्ट की जरूरत नहीं है। यह एक समस्या है। फ्रंट और बैक दोनों सीट्स पर बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने की जरूरत है।" उन्होंने बताया था कि मिनिस्ट्री ऑफ हाइवेज एंड ट्रांसपोर्ट सभी कारों के लिए छह एयरबैग्स अनिवार्य बनाने पर काम कर रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.