500 और 1000 के नोट बंद: गूगल देगा आपके आसपास मौज़ूद एटीएम की जानकारी

500 और 1000 के नोट बंद: गूगल देगा आपके आसपास मौज़ूद एटीएम की जानकारी
ख़ास बातें
  • गूगल इंडिया ने एटीएम को आसानी से खोजने के लिए नया टूल लॉन्च किया है
  • गूगल के इस टूल का नाम 'फाइंड एन एटीएम नियर यू' है
  • सरकार ने 500 रुपये व 1000 रुपये के पुराने नोट बैन कर दिए हैं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले हफ्ते 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी कतारें हैं। लोगों के पास नकदी की कमी है। सोशल मीडिया सहित कई वेबसाइट हैं जो लोगों को पैसे वाले एटीएम खोजने में मदद कर रही हैं। और अब गूगल इंडिया भी नागरिकों की मदद को आगे आया है।

देश के नागरिकों की मदद के लिए गूगल इंडिया ने एक नया टूल पेश किया है। 'फाइंड एन एटीएम नियर यू' (Find an ATM Near You) नाम के इस टूल से अपने आसपास स्थितएटीएम को खोज सकते हैं। इस टूल को गूगल इंडिया के पेज google.co.in पर दायीं तरफ से एक्सेस किया जा सकता है। यह टूल आपकी लोकेशन के हिसाब से आपके पास स्थित सभी बैंकों के एटीएम को मैप्स पर दिखा देगा। हालांकि, यह टूल आपको यह नहीं बताएगा कि इस एटीएम में कैश है या नहीं।

इसके अलावा एक ऐसी वेबसाइट लांच हुई है, जो आपको अपने आस-पास मौजूद ऐसे एटीएम बूथ की जानकारी देगी, जिनमें पैसे होंगे। 'कैशनोकैश डॉट कॉम' वेबसाइट के दावे के मुताबिक रियल टाइम आंकड़ों से अपडेट के आधार पर पर यह जाना जा सकता है कि आपके नजदीक स्थित किस एटीएम में पैसे हैं, किस एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और और किस एटीएम में पैसे नहीं हैं।

इसके लिए आपको वेबसाइट में दी गई जगह में अपने इलाके का पिन कोड भर डालना है। पिन डालने के बाद 'फाइंड कैश' का बटन दबाते ही आपको अपने आस-पास स्थित सभी एटीएम मशीनों की मौजूदा स्थिति सामने आ जाएगी।

अगर आप अपने पास स्थित पैसे वाले एटीएम के बारे में पता करना चाहते हैं तो क्राउडसोर्सिंग वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारा कहना है कि बिना वेरिफाई किए किसी भी डेटा पर भरोसा ना करें। दूर स्थित किसी एटीएम में जाने से पहले आसपास से जानकारी इकट्ठा कर लें।

काम कर रहे एटीएम के बारे में क्राउडसोर्सिंग जानकारी के लिए सोशल मीडिया भी एक शानदार टूल है। ट्विटर व फेसबुक पर मौज़ूद अच्छे लोग ट्विटर और फेसबुक पर एक बार फिर मदद कर रहे हैं। फेसबुक व ट्विटर पर तीन प्रमुख हैशटैग #WorkingATMs, #ATMsWithCash और #ATMsNearYou आपके ख़ासे काम आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »