500 और 1000 के नोट बंद: यह वेबसाइट बताएगी आपके नज़दीकी पैसे वाले एटीएम का पता

500 और 1000 के नोट बंद: यह वेबसाइट बताएगी आपके नज़दीकी पैसे वाले एटीएम का पता
विज्ञापन
नोटबंदी की घोषणा के बाद नकदी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम की खाक छान रहे हैरान-परेशान लोगों को अब दर-दर भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक ऐसी वेबसाइट लांच हुई है, जो आपको अपने आस-पास मौजूद ऐसे एटीएम बूथ की जानकारी देगी, जिनमें पैसे होंगे।

'कैशनोकैश डॉट कॉम' वेबसाइट के दावे के मुताबिक रियल टाइम आंकड़ों से अपडेट के आधार पर पर यह जाना जा सकता है कि आपके नजदीक स्थित किस एटीएम में पैसे हैं, किस एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगी हैं और और किस एटीएम में पैसे नहीं हैं।

इसके लिए आपको वेबसाइट में दी गई जगह में अपने इलाके का पिन कोड भर डालना है। पिन डालने के बाद 'फाइंड कैश' का बटन दबाते ही आपको अपने आस-पास स्थित सभी एटीएम मशीनों की मौजूदा स्थिति सामने आ जाएगी।

यह वेबसाइट यूज़र से मिली ताजा जानकारी पर अपडेट होती है और किसी भी यूज़र के दिए गए एटीएम के लिंक पर क्लिक करने पर तीन विकल्प सामने आते हैं- कैश, लॉन्ग वेट और नो कैश। यूज़र दूसरे लोगों की मदद के लिए वेबसाइट को अपनी जानकारी के मुताबिक अपडेट भी कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप अपने पास स्थित पैसे वाले एटीएम के बारे में पता करना चाहते हैं तो क्राउडसोर्सिंग वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमारा कहना है कि बिना वेरिफाई किए किसी भी डेटा पर भरोसा ना करें। दूर स्थित किसी एटीएम में जाने से पहले आसपास से जानकारी इकट्ठा कर लें।

काम कर रहे एटीएम के बारे में क्राउडसोर्सिंग जानकारी के लिए सोशल मीडिया भी एक शानदार टूल है। ट्विटर व फेसबुक पर मौज़ूद अच्छे लोग ट्विटर और फेसबुक पर एक बार फिर मदद कर रहे हैं। फेसबुक व ट्विटर पर तीन प्रमुख हैशटैग #WorkingATMs, #ATMsWithCash और #ATMsNearYou आपके ख़ासे काम आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ATM, CashNoCash, Demonetisation, India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  8. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  11. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  12. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »