Google Hindi Voice Search में हर साल 400 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़त: गूगल

भारत में इंटरनेट खपत अगले तीन साल में तेजी से बढ़ेगी क्योंकि वर्ल्ड वाइड वेब में ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र लॉगइन कर रहे हैं। गूगल के दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के वाइस प्रेसिडेंटट राजन आनंदन का कहना है कि इसके लिए उन्हें एक ऐसे इंटरनेट की जरूरत होगी जो आज से बहुत अलग हो।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2017 14:11 IST
ख़ास बातें
  • 40 करोड़ में से 30 करोड़ लोग स्मार्टफोन के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं
  • एक यूज़र औसतन 4 जीबी डेटा हर महीने इस्तेमाल करता है
  • सभी सर्च क्वेरी में 28 प्रतिशत वॉयस के जरिए होती हैं
भारत में इंटरनेट खपत अगले तीन साल में तेजी से बढ़ेगी क्योंकि वर्ल्ड वाइड वेब में ज़्यादा से ज़्यादा यूज़र लॉगइन कर रहे हैं। गूगल के दक्षिण पूर्व एशिया और भारत के वाइस प्रेसिडेंटट राजन आनंदन  का कहना है कि इसके लिए उन्हें एक ऐसे इंटरनेट की जरूरत होगी जो आज से बहुत अलग हो। नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में आनंदन ने पिछले साल देश में हुई इंटरनेट खपत के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि, भारत में अभी भी अधिकतर जनसंख्या के पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है, लेकिन फिर भी ग्लोबल रैंकिंग में भारत की मजबूत उपस्थिति है।

देश में मौज़ूद 40 करोड़ इंटरनेट यूज़र में से 33 करोड़ स्मार्टफोन के जरिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि मौज़ूदा उपभोक्ता डेस्कटॉप और कंप्यूटर को पीछे छोड़ रहे हैं। आनंदन ने यह भी बताया कि भारत पिछले 15 महीनों में ब्रॉडबैंड राष्ट्र बन गया है। पिछले साल से 4जी स्पीड को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है और मोबाइल डेटा प्लान ज़्यादा किफ़ायती हो गए हैं। औसतन, एक कनेक्टेड मोबाइल यूज़र भारत में 4 जीबी डेटा हर महीने इस्तेमाल करता है। गूगल को उम्मीद है कि अगले 4 साल में यह आंकड़ा 11 जीबी तक पहुंच जाएगा।

दुनिया भर के 1.5 बिलियन यूट्यूब यूज़र में से 225 मिलियन यूज़र भारत के मोबाइल यूज़र हैं। और गूगल प्ले में भारत, हर महीने एक बिलियन ऐप डाउनलोड के साथ नंबर 1 पर है। भारत में 28 प्रतिशत सर्च क्वेरी (पूछताछ) वॉयस के जरिए होती है। और हिंदी वॉयस सर्च क्वेरी (पूछताछ) में हर साल 400 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोत्तरी हो रही है।

देश में जहां 90 करोड़ लोग अभी भी इंटरनेट की पहुंच से दूर हैं, जबकि गूगल का अनुमान है कि 25 करोड़ लोग 2020 तक ऑनलाइन आ जाएंगे। और भारत इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र की संख्या 65 करोड़ पहुंच जाएगी। आनंदन ने कहा कि, इन नए उपभोक्ताओं के लिए, आज मौज़ूद इंटरनेट की तुलना में एक अलग तरह के इंटरनेट की जरूरत होगी।
Advertisement

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कंपनी ने पिछले साल एक स्किल प्रोग्राम लॉन्च किया था। गूगल के साझेदार द्वारा ऑफर किए गए इन कोर्स को अब तक 2,00,000 छात्र पूरा कर चुके हैं। इंटरनेट दिग्गज, 5 लाख से ज़्यादा छात्रों और डेवलेपर को देश में एक साथ लाया है। औरर मोबाइल मशीन लर्निंग, आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, ऑग्युमेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी और क्लाउड के क्षेत्र में 1,30,000 से ज़्यादा स्कॉलरशिप का भी ऐलान किया। स्टार्टअप के लिए, गूगल ने मेंटरशिप प्रोग्राम जैसे सॉल्व फॉर इंडिया पेश किया।
Advertisement

गूगल का मुख्य ध्यान, छोटे और मध्यम उद्योग पर है। कंपनी के डिजिटल अनलॉक कैंपेन को इसी साल सीईओ सुंदर पिचाई ने लॉन्च किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.