Google ने अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए सेल्फी वीडियो (Selfie Video) वैरिफिकेशन ऑप्शन रोलआउट किया है जिसके बाद यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है।
Photo Credit: Google
Google यूज़र्स के लिए अपने अकाउंट में लॉगिन करना अब बहुत आसान हो जाएगा।
अगर आप भी अपने ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड बहुत जल्दी भूल जाते हैं, और अकाउंट ब्लॉक की परेशानी झेलते हैं तो अब एक बड़ी राहत मिलने वाली है। Google ने अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए सेल्फी वीडियो (Selfie Video) वैरिफिकेशन ऑप्शन रोलआउट किया है जिसके बाद यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। पासवर्ड भूल जाने पर अब अकाउंट रिकवर करना बहुत आसान हो जाएगा। सेटअप के समय यूजर को कुछ स्टेप्स अपनाने होंगे जिसके बाद भविष्य में आप पासवर्ड भूल भी जाते हैं तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
Google यूजर्स के लिए अपने अकाउंट में लॉगिन करना अब बहुत आसान हो जाएगा। अगर आप अकाउंट का पासवर्ड भूल भी जाते हैं तो उसे याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और न ही अकाउंट ब्लॉक होगा। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में अपने सेल्फी वीडियो ऑप्शन के बारे में बताया है जो कंपनी ने रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे लॉगिन करने के नए तरीके के तौर पर जोड़ा है। गूगल ने कहा है कि अगर यूजर्स कभी अपने अकाउंट से लॉक हो जाते हैं या उनके पास अपना रेगुलर फोन या कंप्यूटर नहीं होता है, तो सेल्फी वीडियो उन्हें साइन इन करने का आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है।
सेल्फी वीडियो लॉगिन कैसे करेगा काम
सेल्फी वीडियो लॉगिन विकल्प को सेट करने के लिए यूजर को अपना सेल्फी वैरिफिकेशन वीडियो अकाउंट में सेटअप के दौरान अपलोड करना होगा। इसमें यूजर अपने डिवाइस के कैमरे की ओर देखकर, सिर को कुछ खास तरह से घुमाता है, जैसे दाएं-बाएं घुमाना या सिर हिलाना। इस तरह से यूजर को एक सेल्फी वीडियो बनाना होता है ताकि उनके चेहरे के कई एंगल कैप्चर हो सकें। फिर अगर बाद में यूजर को साइन-इन करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह अपने अकाउंट में वापस जाने के लिए एक और सेल्फी वीडियो बना सकता है। इसके बाद Google नए वीडियो की तुलना सेटअप के समय इस्तेमाल किए गए वीडियो से करेगा ताकि यह पक्का किया जा सके कि लॉगिन करने वाला व्यक्ति वही है जो अकाउंट से संबंध रखता है।
इस नए फीचर के साथ ही गूगल उन टेक कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई जिनका मानना है कि ऑनलाइन पहचान की पुष्टि के लिए पासवर्ड के बजाय बायोमेट्रिक्स ही भविष्य हैं। इस फीचर के आ जाने से अब यूजर्स को पासवर्ड भूल जाने पर भी घबराने की जरूरत नहीं होगी, और न ही अपने अकाउंट से जुड़ा फोन, या दूसरा डिवाइस पास रखने की जरूरत होगी। क्योंकि पासवर्ड भूल जाने पर गूगल वैरिफिकेशन के लिए फोन नम्बर, या ईमेल का इस्तेमाल करता है जिसके लिए आपका फोन या ईमेल लॉगिन होना बहुत आवश्यक होता है, वरना अकाउंट ब्लॉक होने की संभावना रहती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज