₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।

₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर इस समय जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर से बचत हो रही है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹89,493 में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जनवरी में ₹1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹4,000 इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं,जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹85,493 हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹58,700 तक कीमत कम हो सकती है। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीब ₹44,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 Ultra  5G में 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1400x3120 पिक्‍सल, 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 Ultra के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, UWB, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  6. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  7. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  10. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »