Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप

सोशल मीडिया दिग्गज Facebook को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप

Photo Credit: Pexels/BM Amaro

फेसबुक स्टोरीज यूजर्स को खुलकर अपनी बात कहने की सुविधा देती है।

ख़ास बातें
  • Facebook को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
  • फेसबुक स्टोरीज यूजर्स को खुलकर अपनी बात कहने की सुविधा प्रदान करती है।
  • फेसबुक स्टोरीज यूजर्स को सभी से कनेक्ट होने की सुविधा प्रदान करती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया दिग्गज Facebook को दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए फीचर्स प्रदान करता रहता है। इसमें कई ऐसे फीचर है, जिनसे यूजर्स आसानी से अपने फॉलोअर्स और फ्रेंड्स से कनेक्ट हो सकते हैं, जिसमें Facebook स्टोरीज फीचर भी शामिल है। Facebook स्टोरीज के जरिए आप अपने शेड्यूल किए गए वीडियो पोस्ट के बीच फोटो और छोटे वीडियो के जरिए कंटेंट शेयर कर सकते हैं। वैसे तो स्टोरीज में पोस्ट हुआ कंटेंट सिर्फ 24 घंटे तक ही रहता है। स्टोरीज फुल-स्क्रीन, छोटे फॉर्मेट और कुछ समय के लिए रहने वाली होती हैं। हालांकि, अगर आपने कुछ गलती से पोस्ट कर दिया है, यहां आप उसे हटाना चाहते हैं तो यह भी आसान से हो सकता है। आज हम इसके बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं।

फेसबुक स्टोरीज कैसे करती है काम


फेसबुक स्टोरीज यूजर्स को खुलकर अपनी बात कहने और आसानी से सभी से कनेक्ट होने की सुविधा प्रदान करती है। ऐड टू योर स्टोरी पर क्लिक करने से आपके डिवाइस का कैमरा ऑन हो जाता है, जिससे आप तुरंत कोई वीडियो या फोटो ले सकते हैं। इससे स्टोरी का कंटेंट न्यूज फीड पोस्ट के मुकाबले ज्यादा पर्सनल हो जाता है। आप पहले से मौजूद फोटो और वीडियो भी इंपोर्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि जब आप Facebook पर अपनी स्टोरी से कोई फोटो या वीडियो डिलीट करते हैं तो वह मैसेंजर से भी डिलीट हो जाएगा। आप अपनी स्टोरी में जो भी बदलाव करेंगे वे दोनों ऐप्स पर नजर आएंगे।

Facebook स्टोरीज से फोटो या वीडियो कैसे करें डिलीट

  • सबसे पहले आपको अपने न्यूज फीड में सबसे ऊपर दिए गए स्टोरीज सेक्शन पर जाना है।
  • उसके बाद आपको योर स्टोरी पर क्लिक करना है।
  • उस फोटो या वीडियो को सर्च करना है, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए थ्री-डॉट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको डिलीट फोटो या डिलीट वीडियो पर क्लिक करना है।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »