Google को 1,338 करोड़ रुपये की पेनल्टी पर सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

NCLAT ने कंपनी के खिलाफ इस ऑर्डर पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद गूगल ने NCLAT के ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 18:33 IST
ख़ास बातें
  • CCI के ऑर्डर का 19 जनवरी तक पालन किया जाना है
  • सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी
  • गूगल ने Android से जुड़े इकोसिस्टम की ग्रोथ रुकने की चेतावनी दी है

NCLAT ने गूगल को पेनल्टी का 10 प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया है

अमेरिकी टेक कंपनी Google को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से कंपनी पर एंड्रॉयड को लेकर कॉम्पिटिशन विरोधी तरीकों का इस्तेमाल करने की वजह से लगाई गई लगभग 1,338 करोड़ रुपये की पेनल्टी पर सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को राहत नहीं मिली। गूगल ने इस पेनल्टी के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल (NCLAT) में अपील की थी। NCLAT ने कंपनी के खिलाफ इस ऑर्डर पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद गूगल ने NCLAT के ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 

देश के चीफ जस्टिस D Y Chandrachud, जस्टिस P S Narasimha और J B Pardiwala की बेंच ने गूगल की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट A M Singhvi से बुधवार तक यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या यूरोप में लागू स्टैंडर्ड्स को भारत में भी लागू किया जा सकता है या नहीं। इस मामले की अगली सुनवाई बुधवार को होगी। सिंघवी ने इससे पहले इस मामले में जल्द सुनवाई करने की मांग की थी। उनका कहना था कि CCI ने असाधारण निर्देश दिए हैं और CCI के ऑर्डर का 19 जनवरी तक पालन किया जाना है। 

गूगल ने CCI के ऑर्डर के कारण देश में Android से जुड़े इकोसिस्टम की ग्रोथ रुकने की चेतावनी दी है। इस ऑर्डर में कंपनी से एंड्रॉयड की मार्केटिंग के तरीके में बदलाव करने के लिए कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में गूगल ने बताया है कि उसे अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट्स में बदलाव करने होंगे, नए लाइसेंस एग्रीमेंट लाने होंगे और 1,100 से अधिक डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स और ऐप डिवेलपर्स के साथ अपने मौजूदा सिस्टम में बदलाव करना होगा। कंपनी का कहना है कि एंड्रॉयड मोबाइल प्लेटफॉर्म्स को लगभग 15 वर्ष हो गए हैं और कंपनी के इसमें बड़े बदलाव करने से मुश्किल होगी। 

CCI ने गूगल को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet Inc पर एंड्रॉयड के मार्केट में अपनी दबदबे वाली स्थिति का गलत इस्तेमाल करने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर में लगभग 16.1 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। भारत में लगभग 97 प्रतिशत स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड पर चलते हैं और गूगल के लिए यह एक बड़ा मार्केट है। NCLAT ने गूगल को पेनल्टी का 10 प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश दिया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.